{"_id":"afdc3afdce66aa9c236b45324b49be09","slug":"darbar-open-today-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी काम के लिए अब जाना पड़ेगा 300 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी काम के लिए अब जाना पड़ेगा 300 किमी दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में सरकार का दरबार बंद होने से अब अगले छह महीने तक यहां के लोगों को सरकारी कामकाज के लिए 300 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन
महाराजा के शासन काल से 1872 से चल रही दरबार मूव की परंपरा से अब सरकारी कोष पर 300 करोड़ से ज्यादा को बोझ पड़ने लगा है।
उधर, कांग्रेस ने मंगलवार को नागरिक सचिवालय के घेराव का आह्वान किया है। साथ ही काला दिवस मनाने का फैसला किया है। घेराव की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर करेंगे।
विज्ञापन
युवा इकाई के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रेसीडेंट शेख आमिर रसूल ने कहा कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय की ओर मार्च करेंगे।
विज्ञापन
उनके अनुसार, लोग सरकार की कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। आमिर ने कहा कि चाहे लाठी चले या गोली वह घेराव करके रहेंगे।