{"_id":"888a97e4a18bfe51da184ad912cb7416","slug":"darbar-move-advance-party-reached-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार की एडवांस पार्टी श्रीनगर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार की एडवांस पार्टी श्रीनगर पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Apr 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार मूव की पहली एडवांस पार्टी सोमवार शाम को श्रीनगर पहुंच गई। सचिवालय समेत दरबार के साथ राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तर आदि भी श्रीनगर मूव होने के लिए तैयार हैं। 24 अप्रैल को जम्मू में दरबार बंद हो जाएगा और पांच मई को श्रीनगर में सरकार का दरबार सजेगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के करीब सौ अधिकारी और कर्मचारी सोमवार सुबह एडवांस पार्र्टी के रूप में श्रीनगर के लिए रवाना हुए और शाम को गंतव्य पर पहुंच गए। एडवांस पार्टी अपने साथ चाबियां और अन्य जरूरी सामान ले गई है, ताकि सामान को अनलोड करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
दरबार मूव के साथ सचिवालय के अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तर, राज्य विद्युत नियामक आयोग आदि में भी श्रीनगर रवानगी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जम्मू में 24 अप्रैल को दरबार बंद हो रहा है। पांच मई को श्रीनगर में सचिवालय समेत दरबार मूव कार्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
25 और 26 अप्रैल को सामान ढुलाई का काम चलेगा। इसमें एसआरटीसी अपनी करीब सौ बसों और ट्रकों को काम पर लगाएगी, जबकि तीन और चार मई को जम्मू से कर्मचारियों को श्रीनगर ले जाने के लिए भी एसआरटीसी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी।