फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbar moov

Jammu News: दरबार मूव का शहर के सिनेमा हॉल संचालक गर्मजोशी से कर रहे स्वागत

विज्ञापन
darbar moov
- नई फिल्मों को देखने लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जुटते हैं दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव के फैसले का शहर के सिनेमा हाल संचालक गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं। इस उम्मीद में खुशी मना रहे हैं कि एक बार पुन: सिनेमा हाॅल में चहल-पहल देखने को मिलेगी। शहर के कैनाल रोड स्थित प्लेटिनम सिनेमा हाॅल के प्रबंधक जावेद अहमद ने बताया कि सिनेमा हॉल में 500 से अधिक सीटें हैं। हर हफ्ते दर्शकों को नई फिल्म दिखाई जाती है।

दरबार मूव बहाल होने से कश्मीर के जितने कर्मचारी होते हैं वे परिवार के साथ छह महीने के लिए जम्मू आ जाते हैं। इससे जम्मू की आबादी के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलता। शहर के मूवी टाइम सिनेमा हॉल के मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया कि हमारे सिनेमा हाॅल में 466 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दरबार मूव बहाल होने से थोड़ा बहुत दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। बक्शी नगर स्थित केसी पीवीआर के मैनेजर ने बताया कि दरबार मूव एक प्रशासनिक प्रक्रिया से कहीं बढ़कर है। यह सांस्कृतिक एकीकरण, भावनात्मक एकता और क्षेत्रीय समावेशिता का प्रतीक है। कैनाल रोड स्थित अभिनव थिएटर के मैनेजर भूपिंदर का कहना है कि हमारे थिएटर 650 से अधिक दर्शकों को बैठने क व्यवस्था है। हमेशा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस थिएटर में फिल्म नहीं दिखाई जाती है। दरबार मूव बहाल होने से हो सकता है कि कुछ कार्यक्रमों में इजाफा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed