फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dangal

दिल्ली के दीपक ने जीता 24वां शिवखोड़ी केसरी दंगल

विज्ञापन
Dangal
रियासी। श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में मेले के अंतिम दिन आयोजित 24वां विशाल वार्षिक दंगल को हनुमान अखाड़ा दिल्ली के पहलवान दीपक ने दोमाना अखाड़ा जम्मू के पहलवान रशीद को पटकनी देेकर जीत लिया।
विज्ञापन

दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती का दिलचस्प मुुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में दीपक ने बाजी मारते हुए बारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार व गुर्ज अपने नाम कर लिया। बड़ी माली में उपविजेता रहे रशीद पहलवान को नौ हजार का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन तथा श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू की तरफ से संयुक्त रूप से करवाए गए दंगल में दूसरी माली अजय पहलवान ने मुनीर पहलवान को हराकर जीता। तीसरी माली में बबलू पहलवान ने सुरजीत को हराया तथा पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के लगभग शुरू हुए इस दंगल में प्रदेश के तथा बाहरी राज्यों से आने वाले नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल को देखने के लिए रनसू तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भारी तादाद में पहुंचे। विजेता पहलवान को डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा तथा शिव कुमार शर्मा ने अन्य गण्मान्य लोगों की उपस्थिति में नकद पुरस्कार व गुर्ज देकर सम्मानित किया।
नोट खबर फोटो नंबर दो सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed