{"_id":"657377154a027d5232036fa7","slug":"dangal-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-1323-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बड़ी माली में जम्मू के विजय का कमाल, विजयपुर के \n\nसलामदीन को हरा जीता 10 हजार के नोटों का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बड़ी माली में जम्मू के विजय का कमाल, विजयपुर के सलामदीन को हरा जीता 10 हजार के नोटों का हार
विज्ञापन
-जिला पुलिस की अच्छी पहल, युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से करवाया दंगल
-पहलवानों में 25 मुकाबले करवाए, विजेता-उपविजेता को नोटों को हार पहना किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने अच्छी पहल की है। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सांबा में दंगल करवाया। जम्मू के विजय शर्मा ने विजयपुर के सलामदीन को हराकर 10 हजार रुपये के नोटों का हार जीता। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नोटों को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी बेनाम तोष और अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
पुलिस ने दंगल में करीब 25 मुकाबले करवाए। बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के विजय शर्मा और विजयपुर के सलामदीन में करवाया गया। मुकाबला रोचक रहा। आखिर विजय के दांव-पेंच के आगे सलामदीन चित हो गए। दूसरी माली का मुकाबला अखनूर के मोनू सिंह और सुंब के बोधराज में करवाया गया। इसमें मोनू सिंह विजेता रहे। तीसरी माली के मुकाबले में सांबा के राज सिंह ने सांबा के बाघू को शिकस्त दी। दंगल में पंजाब, सांबा, कठुआ और जम्मू के करीब पचास पहलवानों ने दमखम दिखाए। सभी मुकाबले दिलचस्प रहे। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नोटों के हार पहनाकर सम्मानित किया।
बड़ी माली के उपविजेता को 5 हजार रुपये इनाम
बड़ी माली के विजेता को 10 हजार, उपविजेता को 5 हजार, दूसरी माली के विजेता को 2 हजार, उपविजेता को एक हजार, तीसरी माली के विजेता को डेढ़ हजार और उपविजेता को 500 रुपये का हार पहनाया गया। वहीं, बाकी मुकाबलों के विजेता और उपविजेता पहलवानों को एक हजार और 500 रुपये के हार डाल सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सांबा भीष्म दुबे, डीएसपी ऑपरेशन सांबा गारू राम भारद्वाज, डीएसपी डीएआर सांबा सुरिंदर मोहन, डीएसपी विजयपुर रोहित कुमार, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नगर, एसएचओ सांबा दलजीत सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर रखना उद्देश्य ः एसएसपी
एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि दंगल और अन्य खेल गतिविधियां करवाने का पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को खत्म करना और कीमती जीवन बचाना है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। पुलिस निकट भविष्य में जिले में खेल, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम करवाएगी।