{"_id":"6666492ba78c9f45de05e149","slug":"damage-road-not-repaired-samba-news-c-289-1-sjam1009-102777-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टूटे मार्ग की मरम्मत नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टूटे मार्ग की मरम्मत नहीं होने से रोष
Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बीचोबीच एक साल से टूटा है नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के कस्बा राजपुरा में गत एक वर्ष से टूटे मार्ग की आज तक मरम्मत ही नहीं करवाई गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। स्थानीय निवासी राज कुमार, पूर्व पंच राकेश कुमार, गणेश दास, अनिता देवी आदि ने कहा कि राजपुरा कस्बे के मुख्य बाजार के बीचोबीच एक नाला है जो गत एक वर्ष से टूटा हुआ है।
6000 की जनसंख्या बाले कस्बे के मुख्य मार्ग से ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारियों का भी कई बार इस मार्ग से आना जाना रहता है, लेकिन आज तक किसी के ध्यान में नहीं आया है कि टूटे मार्ग की मरम्मत करवाई जाए। बारिश आने पर कई हादसे भी हो चुके हैं। मगर प्रशासन की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। आने बाली बरसात में लोगों को काफी परेशानी बनी रहेगी। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग उठाई है कि मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।
विभाग की ओर से टूटे मार्ग की योजना बनाई है शीघ्र ही टेंडर लगा कर मार्ग की मरम्मत करवाई जाए गी।
अविनाश एईई
सड़क भवन निर्माण विभाग सांबा।