{"_id":"62f4125aee202831d708c66e","slug":"dalai-lama-air-force-provided-dhruv-helicopter-to-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dalai Lama : दलाईलामा के सत्कार में वायुसेना ने उतारा ध्रुव हेलिकॉप्टर, धर्मगुरु ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dalai Lama : दलाईलामा के सत्कार में वायुसेना ने उतारा ध्रुव हेलिकॉप्टर, धर्मगुरु ने दिया आशीर्वाद
Thu, 11 Aug 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:47 AM IST
सार
Dalai Lama : बुधवार को लिंगशेद गांव में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मठ में दस दिवसीय यारचोस छेनमो कार्यक्रम का समापन समारोह था। धर्मगुरु को आयोजन स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए वायुसेना ने लेह एयरपोर्ट से ध्रुव हेलिकॉप्टर की सेवा दी।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर से उतरते दलाईलामा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के दूरदराज लिंगशेद गांव पहुंचने के लिए वायुसेना ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के लिए ध्रुव हेलिकॉप्टर उतार दिया। धर्मगुरु दलाईलामा हवाई योद्धाओं की ओर से मिले सम्मान और स्नेह से गदगद हो गए। उन्होंने हवाई योद्धाओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
बुधवार को लिंगशेद गांव में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध मठ में दस दिवसीय यारचोस छेनमो कार्यक्रम का समापन समारोह था। लिंगशेद गांव में पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ता है, जिसमें करीब एक दिन का समय लगता है। धर्मगुरु को आयोजन स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए वायुसेना ने लेह एयरपोर्ट से ध्रुव हेलिकॉप्टर की सेवा दी।
विज्ञापन
वहीं, लिंगशेद बौद्ध मठ में बुधवार को लेह और जंस्कार क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गौरतलब है कि लिंगशेद में दस दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द और एक दूसरे के धर्म व पंथ के प्रति प्रेम की भावना रखने का संदेश दिया जाता है।
विज्ञापन