फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Daily wage worker of electricity department died due to electric shock in Shopian

Jammu News: शोपियां में बिजली विभाग के दैनिक भोगी कर्मचारी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
Daily wage worker of electricity department died due to electric shock in Shopian
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी जब विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के एक डेली वेजर कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। शोपियां के चूकोरा गांव के निवासी मोहम्मद याकूब ठोकर की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार याकूब बिजली की लाइन की मरम्मत कर रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस आकस्मिक मृत्यु ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। 38 वर्षीय याकूब अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था जिसकी अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने पीडीडी के संविदा और डेली वेजर कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने तत्काल अनुग्रह राशि और परिजनों के लिए एक स्थायी सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि सरकार को इन टाले जा सकने वाली त्रासदियों की जवाबदेही लेनी चाहिए। सुरक्षा उपकरण और उचित प्रोटोकॉल विलासिता नहीं, बल्कि ज़रूरतें हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और औपचारिक कार्यवाही शुरू कर दी है। बिजली का करंट लगने के पीछे की असली वजहों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed