फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dad body, Indira Colony, Women, Police, Pathankot

इंदिरा कालोनी में कुंए से मिला शव

Sat, 23 Aug 2014 10:25 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sat, 23 Aug 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
dad body, Indira Colony, Women, Police, Pathankot
 मोहल्ला इंदिरा कालोनी में शनिवार को करीब 12 बजे एक प्लाट में बने कुंए से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। कुंए से शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को एक स्थानीय महिला ने देखा था। वह शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक को कुंए से बाहर निकलवाया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। हालांकि शनिवार तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन



प्लाट में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर अरविंद कुमार की मां ने बताया कि सबसे पहले उसने ही शव को देखा। वहीं अरविंद कुमार ने बताया कि वह काम पर गया था। उसकी पत्नी ने फोन कर उसे कुंए में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बताया कि शव के कुएं में होने के कारण नल से पानी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


शव को देखने के बाद उसकी मां बेहोश हो गई थी। कुछ देर बाद जब अरविंद की पत्नी बाहर आई तो उसने कुंए के पास अपनी सास को बेहोश पड़ा देखा। अरविंद ने बताया कि वह तुरंत काम से घर आया। कुछ समय बाद जब अरविंद की मां को होश आया, तो उसने बताया कि कुंए में किसी का शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत अरविंद ने मोहल्लावासियों व थाना डिविजन नंबर एक की पुलिस को सूचित किया। डीएसपी मनोज ठाकुर, एसएचओ सुखजिंद्र सिंह व एएसआई बाबू राम मौके पर पंहुचे और शव को बाहर निकलवाया। एएसआई बाबू राम ने बताया कि शव की हालत देखकर लगता है कि वह 3-4 दिनों से कुंए में पड़ा था। मृतक के पास कोेई आईडी प्रूफ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed