फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cylinder down

Jammu News: सिलिंडर सस्ता, गृहिणियों के चेहरे खिले

Wed, 30 Aug 2023 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 30 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
cylinder down
घरेलू गैस में 200 रुपये कटौती महंगाई की मार से जूझ रहे आम आदमी को बड़ी राहत दी
विज्ञापन

उधमपुर। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 200 रुपए की कटौती ने महंगाई की मार से जूझ रहे आम आदमी को बड़ी राहत दी है। इससे विशेष तौर पर गृहणियां काफी खुश हैं उनका कहना है कि महंगाई की मार ने बुरा हाल कर दिया था। परेशान महिलाओं को केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन के पर्व पर घरेलू गैस के दाम में 200 रुपए की कटौती की राहत देकर बड़ा उपहार दिया है। इससे गृहणियों को बड़ी राहत मिली है। कहा कि सरकार अब तक लगातार घरेलू एलपीजी गैस के दाम बढ़ाती आ रही थी जिससे घर का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया था और उनके लिए इसे संभालना कठिन हो रहा था लेकिन अब सरकार ने रक्षा बंधन पर गैस सिलिंडर में 200 कटौती कर बड़ी राहत है। यह उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है इसने रक्षा बंधन के प्यार और स्नेह के बंधन की मिठास को दोगुना कर दिया है।
इस राहत की उम्मीद लंबे समय से कर रही थीं लेकिन बार- बार गैस के दाम कम होने की बजाय बढ़ते ही जा रहे थे इससे घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया था लेकिन अब सरकार ने देर से ही सही लेकिन एक अच्छा फैसला लिया है। उम्मीद है सरकार अन्य घरेलू चीजों के दाम में भी कटौती कर राहत देगी
विज्ञापन

-पूजा देवी
बढ़ती मंहगाई के बीच लंबे समय के बाद यह एक अच्छी खबर आई है। इससे पर्व का आऩंद दुगना हो गया है। एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से काफी ज्यादा परेशानी में थे लेकिन अब कुछ राहत मिली है। देर से ही सही लेकिन सरकार ने सराहनीय पहल की है। इससे विशेष तौर गरीबों को बेहद राहत मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष कुमारी
पिछले पांच सालों में एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी थी और लोग लंबे समय से इसमें कटौती री राह देख रहे थे, अब सरकार ने 200 रुपये कटौती कर राहत तो दी है लेकिन इसमें कुछ अधिक कटौती की जानी चाहिए और पहले की तरह सब्सिडी का भी प्रावधान करना चाहिए

-रेखा वर्मा
पहले सरकार गैस सिलिंडर पर सब्सिडी भी देती थी लेकिन फिर दाम बढ़ाने के साथ उसे भी बंद कर दिया। जिससे गरीब आदमी के लिए एलपीजी सिलिंडर की खरीद करना तक मुश्किल हो गया था लेकिन अब 200 रुपए की कटौरी कर सरकरी ने अच्छा कदम उठाया है, दाम में और अधिक बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि आम आदमी आसानी ने गैस सिलिंडर खरीद सके।
-स्वर्णा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed