{"_id":"6a2f0d175298e5eb1600e368","slug":"cycling-ju-youth-jammu-news-c-10-jmu1062-938247-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइकिल रैली के जरिये युवाओं ने दिखाई फिटनेस की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइकिल रैली के जरिये युवाओं ने दिखाई फिटनेस की ताकत
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित साइक्लोथॉन के दौरान प्रतिभागी व हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नशे के प्रति जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करने के लिए रविवार को साइक्लोथॉन करवाई। जम्मू विश्वविद्यालय से शुरू जागरूकता साइकिल यात्रा बिक्रम चौक पहुंची। छात्रों, खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ग्राउंड से शुरू हुई साइक्लोथॉन को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। साइक्लोथॉन निर्धारित मार्गों से गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नशे से दूर रहने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही। युवाओं का जोश और जुनून देखते ही बनता था। कुछ युवा निजी साइकिल लेकर पहुंचे तो कुछ निगम की साइकिल पर आए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराधा गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। खेल और फिटनेस न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज का लक्ष्य सरकारी प्रयास से पूरा नहीं होगा बल्कि युवाओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।