फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cyber Crime in Jammu: Every year 3 thousand people are being cyber fruad in Jammu

Cyber Crime in Jammu: जम्मू में हर साल 3 हजार लोगों से हो रही साइबर ठगी, पढ़े-लिखे लोग अधिक हो रहे शिकार

Mon, 12 Jun 2023 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

जम्मू में हर साल औसत 3 हजार लोगों से साइबर ठगी हो रही है। इनमें 2700 लोग पढ़ी-लिखी जमात से हैं। ज्यादातर सेवानिवृत होने वाले सरकारी मुलाजिम और अर्धसैनिक बलों को लूटा जा रहा है। 

विज्ञापन
Cyber Crime in Jammu: Every year 3 thousand people are being cyber fruad in Jammu
cyber crime in jammu - फोटो : istock

विस्तार

साइबर अपराध में फंसने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गंभीर बात यह है कि इनमें सबसे लंबी गिनती पढ़े-लिखे लोगों की है। जम्मू में हर साल औसत 3 हजार लोगों से साइबर ठगी हो रही है। इनमें 2700 लोग पढ़ी-लिखी जमात से हैं। ज्यादातर सेवानिवृत होने वाले सरकारी मुलाजिम और अर्धसैनिक बलों को लूटा जा रहा है। 

विज्ञापन


साइबर अपराध पुलिस अफसरों का कहना है कि ठगी के शिकार होने वालों में 90 प्रतिशत संख्या पढ़े-लिखे लोगों की है। यहां तक कि केएएस, आईआरएस, आईपीएस, आईएएस अफसर तक इसके शिकार हो रहे हैं। यहीं नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, शिक्षक, सरकारी विभागों के कर्मचारी, पुलिस में तैनात अधिकारी व कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, अधिवक्ता, नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


इस समय जम्मू में बिजली बिल के भुगतान और सामान डिलीवर करने के नाम पर सबसे अधिक ठगी हो रही है। पिछले 20 दिन में एक करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। बिजली बिल के नाम पर सबसे अधिक मैसेज नौकरी पेशा और रिटायर लोगों को आते हैं। जो पेंशन या वेतन कटने के डर से झट से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चक्कर में उनका पैसा कट जाता है। जबकि बिजली विभाग की तरफ से कभी किसी को फोन करके बिजली काटने की धमकी नहीं दी जाती। इसके अलावा सामान डिलीवर करने के नाम एक मैसेज या काल आती है। बताया जाता है कि आपका कोई सामान आया है। लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही लिंक ओपन हुआ तो एक एप डाउनलोड हो जाएगा और इसके बाद पैसे कट जाते हैं। 

बिजली बिल, कैशबैक या ऑफर के लिए मैसेज आए तो हो जाएं सावधान 

अगर आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आए कि बिजली बिल नहीं भरने पर आपकी बिजली काट दी जाएगी तो घबराएं नहीं। यह ठगी का तरीका है, जिसमें बिजली बिल भरने के लिए आपको एक लिंक भेजा जाता है और जब आप इस पर क्लिक करते हैं और आपके रुपये खाते से कट जाते हैं। अगर आपको बिजली बिल, कैशबैक या ऑफर के लिए कोई मैसेज आए तो सावधान रहें। 

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें पुलिस के साथ संपर्क

अगर आपके साथ साइबर ठगी होती है तो सबसे पहले 1930 पर संपर्क कर आपको अपने साथ हुई ठगी की जानकारी बतानी चाहिए। यह नंबर भारत सरकार के गृत्र मंत्रालय के साइबर अपराध का हेल्पलाइन नंबर है। इससे जो पैसा आपसे ठगी करने वाले को ट्रांसफर हो गया है, उसे फ्रीज करने में मदद मिलती है।

पढ़े-लिखे बुजुर्ग और अर्धसैनिक बल सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। बुजुर्गों के साथ बैंक ठगी और युवाओं के साथ सोशल मीडिया ठगी हो रही है।  -अनुभूति, डीएसपी साइबर पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed