फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cyber crime, awareness

Jammu News: साइबर ठगी के हैं शिकार... नहीं करें इधर-उधर फोन, 1930 नंबर पर तुरंत करें रिपोर्ट

विज्ञापन
cyber crime, awareness
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों में सबसे बड़ा सवाल है कि ठगी होने पर शिकायतें कहां करें। अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। वह इधर-उधर फोन करके जानकारी लेते हैं, जबकि इसके लिए साइबर पुलिस के तीन फोन नंबर हैं। यहां पर साइबर ठगी होने की स्थिति में प्राथमिक जानकारी दी जा सकती है। इसके बाद थाने में पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।
ठगी होने पर 1930 नंबर पर 24 घंटे में कभी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यहां शिकायत दर्ज कराने के बाद तत्काल अपने बैंक में फोन से सूचना दें। इसके अलावा साइबर पुलिस जम्मू के 155260 और 01912436709 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर पुलिस इंचार्ज डीएसपी अनुभूति का कहना है कि लोग इन नंबरों पर शिकायत करें और इसके बाद थाने आकर जानकारी दें। साथ ही संबंधित बैंक में भी जानकारी दें।
विज्ञापन

इसलिए जरूरी है शिकायत करना
बता दें कि जम्मू संभाग के 10 जिलों के लिए मौजूदा समय में सिर्फ एक साइबर थाना ही है, जो 2019 में बनाया गया था। यह थाना जम्मू के गांधी नगर ग्रीन बेल्ट पार्क में है। ऐसे में पुंछ और किश्तवाड़ जैसे जिलों में साइबर ठगी हो जाए, तो लोगों को उक्त थाने आकर शिकायत दर्ज कराने में काफी समय लग सकता है। लिहाजा सबसे पहले लोग उक्त नंबरों पर फोन करके जानकारी दें। इसके बाद थाने आकर मामले की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। शिकायत करने पर पुलिस तत्काल प्रभाव से मामले पर जांच कर सकती है। इसमें जरूरी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ में सक्रिय हुई साइबर पुलिस
साइबर पुलिस की तरफ से जम्मू के बाद किश्तवाड़ में साइबर थाना बनाया गया है। इसका अधिकारिक पोर्टल तैयार किया गया है। अगले कुछ दिन में यह थाना काम करने लगेगा। बताया जा रहा है कि जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में साइबर थाने स्थापित करने की योजना है।

अलग विंग बनाई, लेकिन लोगों को नहीं पता
बता दें कि साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर क्राइम ब्रांच ने साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन सेंटर फॉर एक्सिलेंस बनाया है, लेकिन यह सेंटर कहां है, किसी को पता नहीं है। यहां तक कि इसका संपर्क नंबर तक लोगों को नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed