{"_id":"671c1a139b1e56fa4b0aeae6","slug":"cyber-cell-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104025-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइबर सेल ने बरामद की 11,07,654 रुपये की धोखाधड़ी की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइबर सेल ने बरामद की 11,07,654 रुपये की धोखाधड़ी की राशि
Sat, 26 Oct 2024 03:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। साइबर अपराध जांच इकाई ने ऑनलाइन मोड से प्राप्त सात अलग-अलग साइबर शिकायतों में 11,07,654 रुपये की धोखाधड़ी की राशि बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई को ऑनलाइन ठगी की सात शिकायतें मिली, जिसमें कुल 11,07,654 रुपये की राशि शामिल है। यह ऑनलाइन घोटालों, धोखाधड़ी व जालसाज गतिविधियों से की गई थी। डीवाईएसपी मुख्यालय सांबा के तहत साइबर अपराध जांच इकाई की टीम के प्रयासों से 2,00,216 रुपये की वापसी हुई और 9,07,438 रुपये की धोखाधड़ी की गई राशि वापस मिल गई। सभी साइबर शिकायतों पर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी के साथ ऑनलाइन/ऑफ़लाइन जानकारी साझा न करने, अज्ञात गुप्त लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने की अपील की है। सांबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामले उन के पास दर्ज कराएं, जिसमें साइबर शिकायतें ऑनलाइन करने के लिए www.cybercrime.gov.in पर और खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत www.ceir.gov.in पर करें।