कश्मीर घाटी में हालात तीसरे दिन भी बेकाबू, अब तक 23 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के हालात सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बेकाबू हैं। हिंसक प्रदर्शनों में सोमवार को दो और लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल हैं। जो कल हिंसा के चलते घायल हो गई थी। जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। घाटी के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है। अन्य इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। प्रदर्शन में घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य की कैबिनेट ने हालात सामान्य बनाने में हुर्रियत सहित सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है।
पुलवामा के नेवा इलाके में प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प में इरफान अहमद मलिक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलवामा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है। अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया।
यहां सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। पांपोर में भी एक युवक घायल हो गया। दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अलगाववादियों की तीन दिन की बंद की काल का रविवार को भी व्यापक असर दिखा। बंद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पुलिस वाहन नदी में फेंका, ड्राइवर की मौत
अनंतनाग के संगम इलाके में भीड़ ने पुलिस के मोबाइल बंकर को झेलम नदी में फेंक दिया। इसमें ड्राइवर फिरोज अहमद की मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी नदी में बह गया। तीन पुलिसकर्मी शनिवार से ही लापता हैं। पुलवामा के नेवा इलाके में प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प में इरफान अहमद मलिक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
पुलवामा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है। अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। यहां सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। पांपोर में भी एक युवक घायल हो गया।
दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अलगाववादियों की तीन दिन की बंद की काल का रविवार को भी व्यापक असर दिखा। बंद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
दमहाल हांजीपोरा पुलिस थाना पर हमला कर 20 से अधिक जवानों को बंधक बनाकर आग लगाए जाने की घटना के बाद लापता तीन जवानों का अब भी पता नहीं चला है। सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने बताया कि इनकी तलाश तेज कर दी गई है।