फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Culvert washed away, case against engineer

पुलिया बहने पर इंजीनियर के खिलाफ केस

Fri, 02 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 02 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Culvert washed away, case against engineer

मरम्मत के दो साल बाद ही पुलिया बह जाने के मामले में विजिलेंस ने पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी डिवीजन नंबर 1 जम्मू) के तत्कालीन एग्जक्यूटिव इंजीनियर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिया निर्माण के कार्य का तकनीकी अनुमोदन किसी सक्षम अथारिटी से नहीं करवाया गया।

विज्ञापन


विजिलेंस आर्गनाइजेशन से मिली जानकारी के अनुसार बिश्नाह तहसील के करैल और रेहाल रोड के बीच आइक नाला पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया गया था। वर्ष 2005 में बने इस पुलिया पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आया था। आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण पुल दो साल में ही बह गया।
विज्ञापन


विजिलेंस रिपोर्ट के अनुसार पुल निर्माण के दौरान मिट्टी भार वहन क्षमता के अलावा नींव दबाव मापदंड व सतह संरक्षण जैसे अन्य बुनियादी मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया। क्रास सेक्शन नाला होने के कारण सलाहकार को हाइट्रोलिक डाटा के अनुसार सेतु डिजाइन बनाने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैचारिक योजना के आधार पर पुल का निर्माण फील्ड इंजीनियरों द्वारा संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बावजूद 88,82,141 रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि इसके लिए 65 लाख रुपये ही आवंटित हुए थे।


उक्त तमाम कारणों से पुलिया दो साल में ही बह गया और रियासत के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा। विजिलेंस ने तत्कालीन एग्जक्यूटिव इंजीनियर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed