फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
culture
सांबा के शिव मंदिर मे प्रसाद लेते श्रद्धालु। - फोटो : SAMBA
सांबा। जिला भर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों व शिवालयों में माथा टेकने के लिए तड़के ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। बुधवानी स्थित जगन नाथ मंदिर, ठलोरा के नरसिंह मंदिर, शिवदुवाला मंदिर, आराजी स्थित शिव मंदिर व महेश्वर स्थित महेश्वर शिवालय में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं का सुबह चार बजे से ही मदिरों में पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंदिर में महिला व पुरुष श्रद्धालु लाइन में लगकर शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। महेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रकार के खाने के स्टाल लगा रखे थे, जिनमें हलवा पूरी, आलू, चना पूरी व मंदिर की ओर से लंगर लगाया गया। सीमावर्ती गांव पलूरा के शिव मंदिर में रौनक बनी रही। युवा शिव शक्ति क्लब के सदस्यों की ओर से लंगर लगाया गया। राजपुरा की बस्ती न. एक में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। कुल मिला कर जिले भर में महाशिवरात्रि की रौनक बनी रही।
विज्ञापन

सैनिक क्षेत्र स्थित महेश्वर मंदिर के महंत परशुराम गिरी ने बताया कि उक्त शिव मंदिर काफी प्राचीन है। पहले सांबा शहर नंदनी में बसा था। मंदिर के स्थान पर उस समय मात्र जंगल था। एक बार एक चरवाहा गायों को लेकर मंदिर के स्थान पर आ गया, लेकिन उसकी एक गाय घर में दूध नहीं देती तो उसने गाय का पीछा किया तो देखा कि वो गाय एक पत्थर पर दूध दे रही है। उसने सारी घटना गांव वालों को बताई, तो लोगों ने पत्थर को लाठियों से मारना शुरू कर दिया। जैसे ही पत्थर थोड़ा सा टूटा तो उससे खून की धारा निकलने लगी। लोगों ने पंडितों को बताया तो पंडितों ने कहा कि यह तो आप शंभू है। तब से वहां पूजा हो रही है। शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
मंदिरों में उमड़ी रही भीड़
बाड़ी ब्राह्मणा। लोअर जल्लोचक स्थित शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लोग सुबह से ही माथा टेकने पहुंच गए। लोगों ने माथा टेक कर परिवार की बेहतरी के लिए कामना की। लोगों ने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद भी लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की तरफ से भक्तों के लिए भोले बाबा का प्रसाद बनाया गया। जिसे इच्छा अनुसार लोगों ने ग्रहण किया। शिवरात्रि तीन दिन मनाई जाती है, पहले दिन साधु परमंडल मोड़ से बाड़ी ब्राह्मणा तक झांकी निकालते हैं। दूसरे दिन भोले बाबा का प्रसाद बनाया जाता है, और तीसरे दिन सुबह हवन और दोपहर लंगर चालू हो जाता है। दूसरी तरफ वार्ड-5 राजीव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विशेषकर शिव मंदिर कमेटी के सदस्य रूप लाल शर्मा शक्ति सिंह रामजी शर्मा विजय गुप्ता और विजय सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे। संवाद
शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विजयपुर। महा शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामनाएं कीं। लोगों की तरफ से जगह-जगह भंडारे लगाए गए। वहीं फलफूल बेचने वालों की भी चांदी रही।
उधर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए। क्षेत्र के विजयपुर, गुड़ा सलाथिया, बदवाल, उत्तरबहनी, जख, तमोर, राया, सुचानी, वगुना, स्वांखा मोड़, गडवाल, गगौर, गुडा मोड, थलोथी, रांजडी, नथवाल आदि मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों, बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। शिवभक्त आतम सिंह, सोना, राजू, पुष्पिंदर सिंह, रवि कुमार, उत्तम चंद, रोहित कुमार, तनु गुप्ता, अमन कुमार, लक्की सिंह आदि ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा अर्चना, सत्संग, भंडारा और जंगम द्वारा शिव विवाह भी किया गया। संवाद
शिव के भक्तों ने चढ़ाया जल और दूध
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर, रणजीत पुर, कोटली मटकालीया, खौड़ सलारिया, दग छनी फतवाल, स्वांखा कला, जंग में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। नंदपुर शिवमंदिर में भक्तों ने जल और दूध चढ़ाया वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के गांव के मंदिरों में पूरे दिन रौनक रही। इस मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र के गांव के लोगों ने लंगर लगाए। इसमें गांव के युवाओं और लोगों ने भाग लिया। खौड़ सलालिया में भी लंगर लगाया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बहादुर सिंह, पूर्व नायब सरपंच टिंकू चौधरी, अवतार सिंह, सोनू, गारा चौधरी, सन्नी चौधरी, चितन चौधरी, लक्की रंधाबा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

फोटो
सिडको चौक में लगाया लंगर
बड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने खीर और ब्रेड न्यूट्री का स्टाल लगाया। इस मौके चेयरमैन चिंकल थापा, प्रधान चिंकल थापा, तेजराम डोगरा, मोहम्मद फारूख, खुशवीर सिंह, राज आर्यन, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, भारत भूषण, रिकी कुमार, अनीता अग्राल, सर्वदर पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed