{"_id":"5d59b0638ebc3e89e66ff607","slug":"culture-samba-news-jmu191534082","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए श्रेणी में हर्षवर्धन शर्मा ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ए श्रेणी में हर्षवर्धन शर्मा ने जमाई धाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ‘छूना है आसमान’ सीजन 6 का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी शक्ति कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें युवाओं को मंच प्रदान करने और गायन प्रतिभा निखारने का मौका प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों ए-05 से 12, बी-13-18 और सी में 19 से 25 वर्ष में बांटा गया था। प्रतियोगिता में कुल 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कला और संगीत के क्षेत्र के दिग्गजों की एक जूरी ने रेंज स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक श्रेणी में उम्मीदवारों का चयन किया।
ए श्रेणी में जेके पब्लिक स्कूल जम्मू के हर्षवर्धन शर्मा पहले, ध्रुव मन्याल दूसरे और केपीएस सांबा के शोभित महाजन तीसरे स्थान पर रहे। बी श्रेणी में नव विद्या की अंशु देवी पहले, एसपी स्मार्ट स्कूल सरोर की आस्था सिंह और ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा के मंटू कुमार दूसरे और अनामिका तीसरे स्थान पर रही।
सी श्रेणी में विजयपुर के दीपक कुमार पहले, डिग्री कालेज सांबा के कोमल मेहरा दूसरे और विजयपुर के ही अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
तीनों श्रेणियों में प्रत्येक पहले स्थान पर रहने वाले को 5000, दूसरे को 3000 और तीसरे को 2000 रुपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।