फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

बंदर पकड़ने फरीदाबाद से आई टीम

विज्ञापन
culture
culture - फोटो : SAMBA
फोटेा
विज्ञापन

बंदर पकड़ने फरीदाबाद से आई टीम
पूर्व में आगरा की टीम के बुलाने पर म्यूनिसिपल कमेटी कर रही थी विचार
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। कस्बे से बंदरों को पकड़ने के लिए फरीदाबाद से टीम अखनूर पहुंच गई है। पूर्व में बंदर पकड़ने के लिए आगरा से टीम आने वाली थी। म्यूनिसिपल कमेटी इसके लिए आगरा और फरीदाबाद की टीम के संपर्क में थी। रेट में अंतर होने से कमेटी ने बंदरों को पकड़ने के लिए फरीदाबाद की टीम से करार किया है। टीम बंदरों को यहां से पकड़कर दूर जंगल में छोड़ेगी।
कस्बे में बंदर लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए म्यूनिसिपल कमेटी ने बंदरों को पकड़वाने के लिए वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग से मंजूरी ली। उसके बाद अब बंदरों को पकड़ने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद से टीम के साथ अनुबंध किया है। रविवार को अखनूर में चार सदस्यों की टीम पहुंच गई। बरूदीन की अगुवाई में टीम ने अपने साथ बंदर पकड़ने का समान लेकर आई है। टीम का कमेटी के साथ हर बंदर को पकड़ने के चार सौ रुपये लेने का अनुबंध हुआ है। जो कस्बे में चिनाब दरिया के घाटों और मकानों की छत पर जाले लगा कर बंदरों को पकडे़गी।
विज्ञापन

पार्षद राकेश मल्होत्रा ने बताया कि अखनूर में इन दिनों करीब 250-300 बंदर हैं। जो आए दिन उग्र होकर लोगों को काट रहे हैं। इस पर प्रशासन से कई बार लोगों ने मांग की थी कि बंदरों को पकड़ा जाए। तीन माह में औसतन पांच से सात लोगों के बंदरों के कटाने की घटना हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed