फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

550 वां प्रकाश पर्वः संगत ने दिया गुरु नानक के अमन और प्रेम का संदेश

विज्ञापन
culture
550 वां प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर जम्मू शहर में शनिवार को नगर कीर्तन में निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने गुरु नानक के अमन और प्रेम का संदेश दिया। शनिवार को सुबह 10 बजे चांद नगर गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु नानक की पालकी निकली, जो संगत की अरदास के बीच विभिन्न स्थानों से होेते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा नानक नगर में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में धार्मिक प्रचारकों के साथ स्कूली बच्चों ने गुरु नानक देव के संदेश का बखान किया।

विज्ञापन


अमन और प्रेम के संदेश का बखान करते निकाले गए नगर कीर्तन में गुरु नानक देव का गुणगान किया गया। पंजाब से आए सिख धर्म के प्रचारकाें ने गुरु साहिब द्वारा दिए धर्म, मानवता के लिए दिए बलिदान को याद करते हुए लोगों को गुरु के बताए रास्ते पर चलने को कहा। नगर कीर्तन में गुरु नानक साहिब की पालकी के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। सिख धर्म के लोगों के साथ अन्य धर्म के लोग भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नानक साहिब से सुख समृद्धि की कामना की। नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए नगर कीर्तन मार्ग पर स्टाल लगाए। इनमें पानी, फल, चाय आदि का इंतजाम किया गया। नगर कीर्तन के देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नगर कीर्तन के मार्ग पर पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने बैंड की धुन सुनाई

नगर कीर्तन में स्कूलों बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न स्कूलाें से आए विद्यार्थियों ने बैंड की धुन से नगर कीर्तन की अगुवाई की। विद्यार्थियों ने नानक साहिब के बताय अमन और मानवता के रास्ते पर चलने के आह्वान के साथ धार्मिक गीत भी गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह दर्शन के लिए खड़ी रही संगत

नगर कीर्तन मार्ग पर गुरुनानक साहिब की पालकी के दर्शन के लिए जगह-जगह संगत खड़ी रही। जिस भी स्थान से नगर कीर्तन निकलता संगत हाथ जोड़ कर गुरु नमन करती दिखी। नगर कीर्तन में शामिल होने लिए शहर के आसपास वाले इलाकों से भी लोग सपरिवार पहुंचे। हालांकि यातायात की सुविधा नहीं होने से लोगों को पहुंचने में परेशानी हुई।

इन स्थानों से होकर निकला नगर कीर्तन

नगर कीर्तन सुबह गुरुद्वारा चांद नगर से निकला, जो स्वामी विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रासिंग, डोगरा चौक, बिक्रम चौक , एशिया होटल, ग्रीन बेल्ट पार्क गांधी नगर, गांधीनगर अस्पताल, गोल मार्केट, शिवा चौक, खालसा चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed