फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

मुज्जफराबाद, हमीरपुर से लथपथ होकर लौटे से जम्मू लोग

विज्ञापन
culture
पेस क्लब मे ज ेएंडके यूिनटी फाउचेशन दुारा बलेक डे पर समेनार मे बोलते हुएे अकुर शमि
जम्मू। 22 अक्तूबर, 1947 को पाकिस्तान के कबायली हमले में काफी लोग मारे गए थे। इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दास्तान को सुन कर सबका खून खौल उठता है। जेएंडके के लोग भी मुजफ्फरबाद और हमीरपुर से खून से लथपथ होकर जम्मू पहुंचे थे। किसी ने बहन तो किसी ने अपना भाई खोया था। ये बातें यंग ब्लड एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाधा ने मंगलवार को एक सेमीनार में कहीं।
विज्ञापन

जेके यूनिटी फाउंडेशन की ओर से प्रेस क्लब में कबायली हमले पर सेमीनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान पनून कश्मीर के चेयरमैन डॉ. अजय चरुंगू ने कहा कि लोगों पर कबायली हमले में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। साजिश के तहत लोगों को मरवाया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। आगे भी पीएम नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट होने की जरूरत है। एकजुटता ही दुश्मन का सामना किया जा सकता है।
विज्ञापन

जेयू के हिस्ट्री विभाग के पूर्व डीन एवं एचओडी प्रो. हरिओम ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बेरहमी से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मारा गया था। एकजुट जम्मू के चेयरमैन एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की गलत नीतियों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जियो और जीने दो के अध्यक्ष मोहम्मद तारीक शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जेएंडके यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अजाज जमवाल ने कहा कि दुश्मन देशों के लड़ने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। सब इकट्ठा हो और देश हित में काम करे। इस मौके पर डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. विजय सागर और अन्य ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed