फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

शहर में छाई करवाचौथ की रौनक

विज्ञापन
culture
करवा चौथ पर पटेल बजार मे दाूरा हाथो मे मेहंदी िदखाती हुएे मिहला
जम्मू। करवाचौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए खास पर्व है। हर साल की तरह आज भी सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख रही हैं। पूरे साल महिलाओं को इस दिन का इंतजार रहता है। नवविवाहिता सबसे ज्यादा करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्सुक हैं। बुधवार को बाजार में कोई नवविवाहिता पति के साथ मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची तो कोई नया चूड़ा खरीदती नजर आई।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर बुधवार को बाजारों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। कोई महिला चूड़ियों की खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंची तो कोई मेहंदी लगवाने के लिए। बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी लगवाने के स्टाल के पास दिखाई दी। पूरे शहर में दूसरे राज्यों राज्यस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि से महिलाएं, युवतियां पहुंची हैं जो विभिन्न डिजाइन में मेहंदी लगाती दिखाई दीं।
विज्ञापन

शहर के नई बस्ती, हरी मार्केट, पक्का डंग्गा, पुरानी मंडी, फत्तू चौक, छन्नी हिम्मत आदि बाजारों में मेहंदी लगाने वाले बैठे रहे और उनके आस-पास महिलाओं का जमावड़ा देखने को मिला। मेहंदी लगाने की कीमत पहले कुछ दिनों तक तो 100 रुपये रही लेकिन जैसे ही करवाचौथ का दिन नजदीक आया तो इसकी कीमत भी बढ़कर 200 रुपये तक कर दी गई। बाजार में मेहंदी लगाने के लिए 200 से लेकर 5000 तक लिए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी उनके साथ खरीदारी करते नज़र आए। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में लोग करवाचौथ के सामान की खरीदारी करते नज़र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यातायात बंद होने से त्योहार का रंग पड़ न जाए फीका
करवाचौथ का पर्व वीरवार (आज) है। दूसरी तरफ शहर में यातायात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुुई है। माना जा रहा है कि यातायात बंद रहेगा। ऐसे में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुख्यतौर पर महिला वर्ग जिनके द्वारा करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा वह प्रभावित होंगी। कहीं भी आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। आमतौर पर करवाचौथ के त्योहार पर सभी महिलाएं पति के साथ बाहर घूमने के लिए निकलती हैं। इस बार यातायात बंद होने से करवाचौथ के त्योहार का रंग फीका पड़ सकता है।
------
रात 8:21 बजे उदय होगा चंद्रमा
पंडित कुलदीप शर्मा ने बताया कि करवाचौथ का चंद्रमा रात्रि 8:21 पर उदय होगा। इसके दर्शन के बाद ही महिलाएं पति को देखकर व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed