{"_id":"629a635e86e8be02e02ff23f","slug":"cultural-vijaypur-news-jmu261176447","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कीर्तन चल रहा था। रागी जत्थों की ओर से गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। रागी जत्थों ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा। गुरुद्वारों में पहुंची संगत ने माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर गुरुद्वारों में बताया गया कि आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। संगत के लिए लंगर लगाया गया। वहीं श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर जगह-जगह छबीलें लगाईं गईं। संवाद
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस छबीलें लगाईं
सांबा। जिले भर में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर लोगों ने छबीलें लगाकर हर आने जाने वालों को ठंडा मीठा पानी पिला कर उनकी प्यास बुझाई। कस्बे के बाजारों में खनबाल, पंजटीला, राजपुरा, मावा, रईयां कंगबाला, पंगदौर आदि में श्रद्धालुओं ने स्टाल भी लगाए। गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन किया गया। संवाद