फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

तालाब की सुंदरता के लिए बनाए पार्क की हालत बदहाल

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल की पंचायत देओन में प्राचीन तालाब की सुंदरता के लिए एक पार्क विकसित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कैपेक्स बजट के दौरान 5.75 लाख रुपये की लागत से पार्क को बनाया जाना था, लेकिन 4.45 लाख रुपये ही पार्क पर खर्च किए गए। 2022 में मार्च-अप्रैल में ही इस पार्क का काम खत्म हो गया और लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। पार्क की पूरे तरीके से फेंसिंग नहीं की गई। इसके चलते पार्क की सुंदरता बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

पार्क की स्थिति यह है कि इसमें खुलेआम पशु घूमते हैं, जिसके चलते उन्होंने पार्क में लगी टाइल, स्ट्रिप, पाथ पौधों के जंगले सब तहस-नहस कर दिए हैं। इस समय पार्क बदहाल हो रहा है। उसके रखरखाव के लिए ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से फिजूल खर्ची की गई है। उन्होंने कहा कि पार्क को बनाने के लिए निमभन स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसके चलते पार्क की हालत बदतर हो गई है। उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे पार्क की सुंदरता देखते ही बनती है। जब काम शुरू हुआ तो लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया, लेकिन 6 माह के अंदर ही पार्क की दशा बिगड़ गई है।
विज्ञापन

पार्क के नजदीक पावा बिरादरी का देवस्थान है। बड़ी दूर से लोग यहां माथा टेकने और आशीर्वाद लेेने आते हैं। बिरादरी के लोग बच्चों के मुंडन देवस्थान पर आकर करते हैं। इसके बावजूद पार्क की बदहाली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पार्क को संवारने में फिजूल ही पैसा खर्च किया गया है। ठेकेदार और ग्रामीण विकास विभाग के अलावा पंचायत को इस काम में शामिल नहीं किया गया, न ही उन्हें इसके बारे में बताया गया। अगर पार्क बनाया गया है तो उसका रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जाए।
-रशीद मोहम्मद, सरपंच
---------
पार्क की बदहाली ग्रामीण विकास विभाग की लापरवाही का नतीजा है। छह माह में पार्क की हालत खराब होना गंभीर मामला है। विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, और इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

-सागर सिंह, स्थानीय निवासी
--------
पार्क के लिए महज खानापूर्ति ही निभाई गई है। यह पार्क लोगों के लिए काफी मायने रखता है। इसे पूरी तरह से मुकम्मल कर देना चाहिए।
-मगर सिंह, स्थानीय निवासी
----------
निर्माण कार्य में निमभन स्तर का सामान लगाने से पार्क की हालत खराब हो गई है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से अपील है कि वह इस पार्क की बदहाली के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
-प्रकाश सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed