{"_id":"62acc4daaa702a051a06673f","slug":"cultural-samba-news-jmu26214976","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमलियाल में लाखों की श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमलियाल में लाखों की श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चामलयाल की दरगाह पर हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। रामगढ़ की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित दरगाह बाबा चमलियाल में 23 जून को मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लाखों की श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला विकास कमेटी के अध्यक्ष बिल्लु चौधरी ने बताया की मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बाबा की दरगाह से पाकिस्तान की सेंदावाली दरगाह भी दिखाई देती थी। पाक श्रद्धालुओं की आवाजाही भी देखी जा सकती थी। गत कुछ वर्षों से पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से जीरो लाइन के निकट सुरक्षा बांध बनाया है, जिससे पाक की ओर से कोई भी गतिविधि दिखाई नहीं देती है। अब केवल लाउड स्पीकर की आवाज से पता चलता है कि पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की ओर से मेले की शुरुआत की जा चुकी है।
वीरवार को बाबा चमलियाल में सूफी गायकों की महफिल सजी थी। इसमें महान गायकों के साथ स्थानीय गायकों सोनिया डोगरा, शाम जौहल, संजय ने भी सूफी गीतों से समा बांधा।
----------
जल शक्ति विभाग ने पांच टैंकर उपलब्ध कराए
मेले को लेकर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को मार्गों पर तारकोल डालने के उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने निर्देश तो दिए थे, लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू किया गया है। जल शक्ति विभाग की ओर से पानी के पांच टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से पहले ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बीएसएफ की ओर से भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
-----
महिलाएं राशन की सफाई में जुटीं
पंचायत दग छन्नी फतवाल की पंचायत कमेटी व स्थानीय युवा सेवादारों
सुखदेव सिंह, सन्नी, सोनू, गारा, पाल, शाम चौधरी आदि में मेले को लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि दो वर्ष बाद मेले का आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय महिलाएं भी दरगाह पर पहुंच कर राशन आदि की सफाई में जुटी हैं। मेले में दुकानें सजाने वाले भी स्थान चिह्नित कर रहे हैं। रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
फेाटो
सूफियाना गीतों से किया बाबा की महिमा का गुणगान
रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलियाल की दरगाह पर वीरवार को सातवां सूफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनिया डोगरा, शाम जौहल, संजय ने सूफ़ी गीतों की प्रस्तुति देकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रोता भी सूफियाना गीत सुनकर झूमते रहे। कार्यक्रम में दूसरे राज्यों के गायक आए। बाबा चमलियाल क्लब यूनियन के युवा सुखदेव सिंह (सुखा), सन्नी चौधरी, सोड़ी, सोनू, गारा राम, अंगरेज पाल, बिल्लू चौधरी, शामा चौधरी ने कहा कि बाबा की दरगाह पर आज हजारों भक्तों ने माथा ठेका और बाबा का आशीर्वाद लिया। संवाद