फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उत्साह के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मणा में तेली बस्ती स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे लोग।
जम्मू। रमजान माह के चौथे जुमा (अलविदा) की नमाज उत्साह के साथ अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान विश्व में शांति और भाईचारा मेल व्यवहार बढ़ाने की दुआ मांग गई।
विज्ञापन

रमजान माह के दौरान पड़ने वाले जुमा (शुक्रवार) को काफी अहम माना जाता है। इसके साथ ही माह का अंतिम जुमा और भी विशेष माना जाता है। आखिरी जुमे की नमाज अलविदा के तौर पर अदा की जाती है। उलेमाओं के मुताबिक माहे रमजान में अल्लाह की इबादत के लिए अगर एक रकअत नमाज पढ़ी गई तो उसका सवाब (पुण्य) 70 रकअत नमाज के बराबर मिलता है। इसके अलावा इस पवित्र माह में की गई एक भी अच्छे काम के बदले 70 नेकी मिलती है। इस पूरे माह मुसलमान अल्लाह की इबादत में रहते हैं और यह रहमत बरसाने वाला महीना अब उनसे जुदा हो रहा है। अगले वर्ष न जाने उनकी जिंदगी में महीना नसीब हो भी या नहीं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा तेली बस्ती स्थित जामा मस्जिद के इमाम व खतीब फारूक कासमी ने बताया कि रमजान माह में अल्लाह अपने बंदों पर रहमत की बारिश करता है। इस पूरे रमजान माह को तीन असरे में बांटा गया है। यह आखिरी असरा चल रहा है। इसमें 21, 23, 25, 27 और 29 रमजान काफी अहम हैं। इन दिनों दिन रात अल्लाह की इबादत की जाए। कुरान पाक की तिलावत की जाए, नफिल नमाजें पढ़ी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ईद की नमाज से पहले करें फितरा की अदायगी
परिवार के मुखिया पर अपने बीवी और बच्चों के लिए फितरा की अदायगी करना जरूरी होता है। इसी अदायगी ईद की नमाज से पहले कर देनी चाहिए। परिवार में अगर एक दिन भी बच्चा है तो उसके लिए भी फितरा की अदायगी वाजिब है। इसमें सबसे छोटी इकाई के रूप में करीब पौने दो किलो गेहूं की कीमत (तकरीबन 52 रुपये) एक शख्स के लिए अदा करना है। जिनकी हैसियत इससे ज्यादा हो वह अधिक अदा करते हैं।

-----
ईद की नमाज 7.30 बजे पढ़ी जाएगी
बाड़ी ब्राह्मण में तेली बस्ती स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 7.30 बजे अदा की जाएगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचें और ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed