{"_id":"6266ee74f625e36afc4db820","slug":"cultural-samba-news-jmu2585508102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलते ही बाड़ी ब्राह्मणा में यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलते ही बाड़ी ब्राह्मणा में यातायात प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में काफी दिनों बाद शराब की दुकान खुलने से से खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण सिडको चौक में यातायात और लोगों का आना-जाना प्रभावित हो गया है। करीब एक सप्ताह से यहां की स्थिति यातायात को लेकर काफी गंभीर बनी हुई है।
हैरत की बात यह है कि यातायात विभाग और पुलिस के अधिकारी शाम के वक्त इस वाइन शॉप के बाहर नाका लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन शराब के शौकीन इतनी तादाद में दुकान पर पहुंच जा रहे हैं, जिससे पूरी सर्विस लेन बंद हो जाती है, लेकिन उसके बावजूद भी शराब की दुकान संचालकों कोई चेतावनी नहीं दी जाती और न ही ग्राहकों को प्रोटोकॉल के तहत समझाया जाता है। नतीजतन इन लोगों में हुल्लड़बाजी और गाली गलौज बड़े पैमाने पर हो रही है। इसके चलते प्रशासन और पुलिस की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय दुकानदार शराब की दुकान में हुल्लड़ बाजी और गाली गलौज को लेकर काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकानदारी इससे प्रभावित हो रही है। पुलिस को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। अगर जल्द से जल्द शराब की दुकान और शराब खरीदने वालों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो आने वाले दिनों में समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।