फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पवन पुुत्र की जयंती पर कस्बे में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
cultural
धो ब्रह्मणा बुआ पोली मंदिर में हनुमान जयंती पर पूजा करते लोग।
सांबा। कस्बे के सिडको के प्रथम फेज में स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन समाजसेवी गंभीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

गंभीर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों व उद्यमियों के सहयोग से यहां मंदिर का निर्माण कराया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरबचना कुमारी, कांग्रेस नेता विनोद मिश्र, थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे। बाद में लंगर लगाया। थाना प्रभारी को सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर भंडारा लगाया
आरएस पुरा। गांव बढ़ियाल काजिया में हनुुमान धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वामी नरेंद्र दास की अध्यक्षता में शनिवार को हनुमान जयंती पर भंडारे व सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें नरेंद्र दास ने प्रवचन से संगत को निहाल किया। हनुमान जयंती पर गांव को विशेष तौर पर सजाया गया। इस दौरान पहुंचे संतों ने प्रवचन से भगवान हनुमान की महिमा का भक्तों को रसपान कराया। प्राता मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर आहुतियां डाल पूजा कर विश्व शांति की कामना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौ शाम लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जिन्होंने हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई और मौजूद लोगों को हनुमान जयंती की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में दलीप कुमार, सतपाल पप्पी, गार सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी विशेष तौर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान चालीसा के 108 पाठ कराए
विजयपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर घो ब्राह्मण बुआ पोली के दरबार में सरपंच रामपाल शर्मा ने पंडित अश्विनी एवं एकादश विद्वानों ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों से श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा के 108 पाठ कराए, हलवा पूड़ी और लड्डू का भोग लगाया। विश्व भर के लिए मंगलकामनाएं कीं और प्रार्थना की कि विश्व में खुशहाली हो। कोरोना जैसी महामारी का विनाश हो। भारतवर्ष महान हो। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
बाढ़िया आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
विजयपुर। क्षेत्र के बाढ़िया आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के संचालक कुलदीप शास्त्री ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने भाग लिया और माथा टेका। सत्संग और लंगर का भी इंतजाम किया गया था। आश्रम संचालक कुलदीप शास्त्री ने सत्संग किया, जिसमें लोगों ने सत्संग और प्रवचन सुना। उन्होंने कहा कि पवन पुत्र हनुमान की पूजा अर्चना करने से हर प्रकार का कष्ट दूर होता है। इस मौके पर लोगों ने हनुमान की मूर्ति को सिंदूर लगाया और पूजा अर्चना की। संवाद

लड्डूओं का भोग लगाकर मनाई हनुमान जयंती
परगवाल। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली हनुमान जयंती शनिवार को सीमा, क्षेत्र परगवाल में भी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गांव सजवाल में मंदिर परिसर में सत्संग हुआ। इसके वाद भंडारा लगाया गया। गांव परगवाल में नवदुर्गा कमेटी के सदस्यों ने भी जयंती पर लड्डू का भोग लगाकर जयंती मनाई। पंडित शुभू शर्मा ने कहा कि आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। मान्यता है कि आज के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ऐसे देवता हैं, जो आज धरती पर विराजमान हैं। इसलिए भक्तों पर आई हर विपदा पल भर में दूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed