फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दिल्ली और आगरा की सैर करके लौट दल से उपायुक्त ने की मुलाकात

विज्ञापन
cultural
रामगढ़ । क्षेत्र के सीमावर्ती गांव की पांच लड़कियों और 2 शिक्षकों सहित 17 बच्चों के लिए टाइगर डिवीजन ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और प्रेरक दौरे के लिए दिल्ली और आगरा भेजा। इस दौरे को जीओसी, टाइगर डिवीजन ने 29 नवंबर को रवाना किया। छात्रों ने महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत स्थलों का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य उन्हें सशस्त्र भावनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा। बुधवार को दल से उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने मुलाकात की।
विज्ञापन

यह दौरा राज्य के छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने पर भी केंद्रित रहा। अपने प्रवास के दौरान समूह ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नेहरू तारामंडल पुरातत्व और सांस्कृतिक विरासत स्थलों कुतुबमीनार, जूलॉजिकल पार्क, ताजमहल, आगरा और दिल्ली में लाल किला और फतेहपुर सीकरी का दौरा किया। उन्होंने अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली में एक सांस्कृतिक लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लिया। आगरा में प्रवास के दौरान सेना ने हथियार और उपकरण प्रदर्शनी भी आयोजित की। छात्रों को जीओसी, दिल्ली क्षेत्र ने सम्मानित किया। छात्रों और उनके शिक्षकों ने दौरे के लिए सेना का आभार व्यक्त जताया। वहीं उपायुक्त अनुराधा गुप्ता बुधवार को गांव नंदपूर के हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंचीं, और सेना का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed