फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पर्यटकों से गुलजार हो रहा मानसर

विज्ञापन
cultural
मानसर झील में मछलियों की अठखेलियां देखते पर्यटक।
जम्मू। इन दिनों जिस प्रकार सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। उसी प्रकार से पर्टयन स्थल मानसर में पर्यटकों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया है। कोरोना के कारण यहां के दुकानदारों में जहां मायूसी थी, वहीं अब उनके चेहरे खुशी से खिले दिखाई दे रहे हैं। वह पर्यटकों की आमद को देख काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन स्थल मानसर इन दिनों पर्यटकों की आमद से काफी गुलजार हो रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। करीब तीन किलोमीटर से भी अधिक के दायरे में फैली मानसर झील को देखकर वह काफी रोमांचित हो रहे हैं। झील के तट पर पर्यटकों के लिए बनाया गया बीच भी काफी भव्यता बिखेर रहा है। पर्यटक इसके ऊपर खड़े होकर खूब मस्ती कर रहे हैं और मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ वीडियो शूट भी उनके काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

------
मछलियों की अठखेलियां कर रही रोमांचित
मानसर झील में लाखों की तादाद में मछलियां हैं। उन्हें आटा खिलाते हुए पर्यटक उनकी अठखेलियां देखकर काफी रोमांचित होते हैं। आठे की गोलियां जैसे-जैसे पर्यटक झील में फेंकते है मछलियां उन्हें खाने के लिए खूब अठखेलियां करती हैं। पर्यटक इस दृश्य को भी मोबाइल में कैद करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नौकायन का भी लिया जा रहा आनंद
पहाड़ों के बीच स्थित मानसर झील में नौकायन का आनंद भी पर्यटक को खूब लुभा रहा है। वे परिवार के साथ उसमें सवार होकर नौकायन करते हैं और इस रोमांच का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
------
बच्चों के मनोरंजन का भी साधन
मानसर में बच्चों को मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था है। बच्चों के लिए ट्रेन की सवारी, कई प्रकार के झूले, इलेक्ट्रानिक खिलौने समेत कई प्रकार की व्यवस्था है। दूसरी तरफ से खानपान की भी विशेष व्यवस्था है।

उत्तर प्रदेश से जम्मू-कश्मीर घूमने आईं रुबीना, सीमा, फहीम, फैजान आदि ने बताया कि वे बाड़ी ब्राह्मणा में एक रिश्तेदार के यहां रुके हैं। वहीं से वे मानसर झील पहुंचे हैं। पहाड़ों के बीच स्थित झील उन्हें काफी पसंद आई है। सबसे अच्छा तो मछलियों की अठखेलियां लगा है। यहां जितना बड़ा कछुआ देखा गया है उसकी तो भविष्य में कल्पना ही नहीं की गई कि इतने बड़े कछुए भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed