फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

धूमधाम से मनाया भैया दूज

विज्ञापन
cultural
सांबा भैया दूज पर्व पर अपने भई के मात्थे पर तिलक लगाती बहन - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले भर में भैया दूज त्योहार की रौनक बनी रही। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। कस्बे के बाजारों में रौनक बनी रही मिठाई व फल विक्रेताओं की चांदी बनी रही। यात्री वाहनों में भी काफी भीड़ देखी गई। संवाद
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में भाई दूज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा कर भगवान से लंबी उम्र की कमाना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का प्राण लिया और रुपये गिफ्ट दिए।
विज्ञापन

रोहिणी देवी ने बताया कि भाईदूज पर्व बहन और भाइयों के पवित्र रिश्ते पर है। भगवान से भाइयों की लंबी उम्र की कमाना की। भाइयों ने गिफ्ट दि। वहीं उप जिला चौकी चौहरा, परगवाल, सौहाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों ने भाई के माथे पर लगाया तिलक
विजयपुर। विजयपुर में भाई दूज को बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाजारों में भी काफी रौनक देखी गई। शनिवार को बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं।

भाई दूज के इस मौके पर सुबह से ही संदेश भेजने का सिलसिला सोशल मीडिया पर शुरू हो गया। इस दिन संदेश भेज कर भाई दूज की बधाई एक दूसरे को देते हैं। इस दिन भाई बहन के यहां भोजन करते हैं। ये त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस दिन राखी नहीं बांधी जाती, बल्कि बहनें सिर्फ अपने भाइयों का तिलक करती हैं और आरती उतारती हैं। बदले में भाई उन्हें प्रेम स्वरूप उपहार देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed