फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

अमृत महोत्सव पर निकाली रैली, उपायुक्त ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
cultural
सांबा मे आजादी के अमर्त महोत्सब पर डीसी सांबा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते - फोटो : SAMBA
सांबा। देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसको लेकर जिलों में रैलियां निकाल कर लोगों को आजादी पर्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी संदर्भ में सोमवार को कस्बे के नए बस अड्डा से जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ जिसे आजादी के अमृत महोत्सव का नाम दिया गया है। आज एक रैली निकाली गई है, जो कस्बे में लोगों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर एडीडीसी तिलक राज, एडीसी सूरम चंद शर्मा, सीपीओ सुखलीन कौर, एआरटीओ रेहाना तबस्सुम, आसीडीएस की जिला अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
सांबा। कस्बे में लड़कियों के सरकारी हासस में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अच्छी पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सरवाल में आजादी अमृत महोत्सव मनाया
परगवाल। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में जुटी है। इसी कड़ी में पंचायत सरवाल के गांव सजवाल में सोमवार को एक कार्यक्त्रस्म आयोजित हुआ। इसमें सरपंच भूपिंदर सिंह मन्हास मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत दो टीमों के बीच कबड्डी का मैच खेला गया। इसमें सरवाल की टीम ने सजवाल की टीम को शिकस्त दी। सरपंच ने दोनों टीमों की हौसला अफजाई की तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ देश निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के साथ-साथ शिक्षा विभाग खेलकूद विभाग और बीडीओ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
युवाओं को राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया
अखनूर। प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से ब्लॉक मैरा मेंदरिया के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नरारी बाला में कबड्डी का मैच कराया गया। एसडीएम चांद किशोर शर्मा की देखरेख में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और उनमें राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मैच में 24 खिलाड़ियों की दो टीमों ने तरसेम सिंह की देखरेख में भाग लिया।
मैच की मुख्य अतिथि पंचायत नारदी की सरपंच निशा देवी व प्रधानाचार्य अशोक रैना विशिष्ट अतिथि रहे। मौके पर पंचायत सचिव मंगा राम, दीपक कुमार, राज कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, अश्नाक राज शर्मा, रावण कुमार गुप्ता, जगदीश राज शर्मा, गुरमुख सिंह, जगदेव सिंह, विजय कुमार, शंभू दत्त, राहुल देव सिंह पवार, विक्रम जमवाल और वाईएस एंड एस जोन अखनूर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed