फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद दीप शौर्य वाटिका का किया उद्घाटन

विज्ञापन
cultural
घगवाल। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 47वीं वाहिनी द्वारा घगवाल के रेई-टपियाल कैंप परिसर में संदीप खोसला उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय लद्दाख द्वारा दीप शौर्य वाटिका का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। समारोह में शहीद की पत्नी मधुबाला पुत्र एवं अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, लद्दाख रीटा खोसला एवं शहीद दीप कुमार के परिवार द्वारा शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर पौधरोपण किया गया। विदित रहे कि हीरानगर निवासी कांस्टेबल दीप कुमार 16 सितंबर वर्ष 2000 को आरओपी ड्यूटी के दौरान कोकरा नाग के नजदीक आतंकवादी मुठभेड़ में घायल हो गए थे एवं अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय लद्दाख रीटा खोसला ने कहा कि दीप शौर्य वाटिका स्थल हमें ऐसे वीरों का स्मरण कराती है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना, कर्तव्यों का पालन करते हुए देशहित में प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर संदीप खोसला, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय लद्दाख द्वारा शहीद के शौर्य को याद किया गया एवं उन्हें श्रद्वांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed