फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शिव मंदिर का स्थापना दिवस 18 को

विज्ञापन
cultural
सांबा/ बिश्नाह। चाढ़क बिरादरी संगठन की तरफ से बिरादरी कार्यालय में कार्य समिति की बुधवार को बैठक हुई । इसमें 18 अप्रैल को शिव मंदिर के स्थापना दिवस के बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बिरादरी प्रधान राकेश चाढ़क ने की। महासचिव अशोक चाढ़क ने गत मेल व अन्य कार्यों पर चर्चा की तथा बिरादरी से आग्रह किया की युवा पीढ़ी को खेलों, पढ़ाई व रोजगार की ओर आकर्षित करें। क्योंकि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग नशाखोरी व अन्य सामाजिक बुराई की ओर बढ़ रहा है। बैठक को वरिष्ठ उपप्रधान स्वर्ण सिंह, कोषाध्यक्ष शाम सिंह, संयोजक अजीत सिंह ने भी संबोधित किया जबकि बैठक में जगदेव सिंह, अजय सिंह, बलकार सिंह, सुरजीत सिंह, रघुवीर सिंह सहित अनेक बिरादरी प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार कोरोना के कारण भव्य स्तरीय समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा। जबकि स्थानीय लोगों सहित कार्यकारिणी सदस्य भाग ले सकते हैं। जो समारोह में कोरोना संबंधी जागरूकता का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बडोई, करयाल, पोआल, कालूचक, जल्लोचक्क, छन्नी, ठंगर, लंगर, हक्कल, सतवारी, चट्ठा, लालाचक्क, पिंडी, अलाह, मीन, कडगाल, सुंजवा, रैपर आदि में शीघ्र बैठकें आयोजित की जाएंगी। सनद रहे कि चाढ़क बिरादरी जम्मू में काफी सक्रिय है। जो सदस्यता अभियान सहित शाखा सभाओं का गठन करने सहित बिरादरी की एकता व उत्थान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed