फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

चीची माता मंदिर में प्रथम नवरात्र पर बनी रही भीड़

विज्ञापन
cultural
सांबा चीची माता मंदिर मे श्रदालुओ की भीड - फोटो : SAMBA
सांबा। प्रथम नवरात्र में धार्मिक स्थलों पर मंगलवार को भीड़ बनी रही। कस्बे के बंसतर दरिया के किनारे स्थित चीची माता मंदिर में सुबह होते ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर माथा टेका।
विज्ञापन

महिला रानी देवी ने बताया कि नवरात्र के दौरान वह खाना नहीं खाते हैं। केवल फल ही खाते हैं। युवती पिंकी ने बताया कि वह प्रत्येक नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते रहे हैं। इस बार कोरोना के चलते वह चीची माता मंदिर में ही माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के लिए लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए। मास्क एवं सैनिटाइजेशन के बारे में भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। मंदिर कमेटी के अनुसार माता के मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर रखा गया है ताकि कोविड-19 का पालन किया जा सके। श्रद्धालुओं को मास्क का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जा रही है। पुलिस की ओर से भी मंदिर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। माता के मंदिर के मुख्य गेट पर भी जांच के उपरांत ही श्रद्धालुओं को जाने दिया जा रहा है। सीसीटीवी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीसी ने भी टेका माथा, जांची सुरक्षा व्यवस्था
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों मे कोविड-19 का पालन करने के लिए पूरा ख्याल रखा जा रहा है। धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कोविड-19 का ख्याल रखने के लिए भी प्रशासन की ओर से पूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन के एडीसी सूरम चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने चीची माता मंदिर में माथा टेका, वहीं कोविड-19 के बारे में भी प्रबंधकों को प्रशासन के निर्देश के बारे में बताया। नवरात्र पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। यात्री वाहनों के रुकने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं नें घरों मे बीजी खेत्री
सांबा। प्रथम नवरात्र पर महिलाओं नें घरों में महामाई की खेत्री बीजी। महिला रीता, युवती रेखा ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र में वह घर में खेत्री बीजती हैं। सप्ताह पर घर में ही कीर्तन कर नौवीं पर साख को नदी में विसर्जित करती हैं। वहीं पूरा सप्ताह अन्न ग्रहण नहीं करती हैं। फलाहार ही लेती हैं। सुबह शाम महामाई की साख को धूप बत्ती कर पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed