फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

स्वर्णिम मशाल यात्रा का वीरभूमि में स्वागत

विज्ञापन
cultural
सांबा डीसी अनुराधा गुप्ता स्बर्णिम मशाल लेते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे में वीरभूमि पार्क में सिविल सोसायटी के सदस्यों की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1971 के युद्ध की स्वर्णिम मशाल यात्रा का स्वागत किया गया। वीरभूमि पार्क में बने स्तंभ में शहीदों के नाम अंकित हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने मिशन फर्स्ट ब्रिगेड के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरांग जैन और सेना के अधिकारियों से मशाल लेकर शहीद स्तंभ पर रखी। जहां उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एडीसी सूरम चंद शर्मा, एसीआर जितेंद्र मिश्रा, एसएसपी राजेश शर्मा, पार्षद रजनी संबयाल, इंदु जमवाल, आरती अंतराल, सरपंच रीना चौधरी, लब्लु संबयाल, अमरदीप सिंह, कैप्टन इंदर सिंह, शिवचरण सिंह, जंगवीर सिंह, विकेश अंबा आदि उपस्थित थे। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी शहीद स्तंभ पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

----------
स्वर्णिम यात्रा के उपलक्ष्य में निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। जिला युवा सेवाएं एवं सर्विस खेल विभाग की ओर से घगवाल तहसील में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर शनिवार को जिला यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर किरण ज्योति की अगुवाई में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार 75 हफ्ते पहले ही अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी बीच घगवाल में शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। जो घगवाल के मुख्य चौक से रंधवाल होते हुए श्री नरसिंह मंदिर में समाप्त हुई। रैली को बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व एमओएस रशपाल वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों सहित सरपंच व गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed