{"_id":"5fac302d8ebc3e8cba6c4848","slug":"cultural-samba-news-jmu222667263","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस को लेकर सजी दुकानें
विज्ञापन
सांबा में सजी बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं।
सांबा। दीपावली के पूर्व धनतेरस को लेकर दुकानों पर रौनक बननी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने भी दुकानों को सजा रखा है। कस्बे के लिंक मार्ग बाजार में बर्तन की दुकान चला रहे रमण कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पास हर प्रकार के बर्तन मौजूद हैं। रसोई से जुड़े कई बर्तन नए प्रकार के आ गए हैं। छोटे से छोटा बर्तन भी अपने में नवीनता लिए है। दूसरी तरफ विभिन्न किस्म के गिफ्ट आइटम भी उपलब्ध हैं।
धनतेरस पर उनकी अच्छी बिक्री होती है। उनके अनुसार कोरोना के चलते ग्राहकों की कमी खल रही है। फिर भी उन्हें यकीन है कि धनतेरस पर अच्छी बिक्री होगी। गिफ्ट सेंटर चला रहे नीरज ने बताया कि कोरोना के चलते उनका कारोबार भी मंदी में था। अब अनलॉक होने पर लोग घरों से बाहर निकले हैं। दीपावली पर उन्हें भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उनके अनुसार उनके पास हर प्रकार के छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। कस्बे के बॉडर्र मार्ग, पुराने बाजार में दुकानों को खूब सजाया गया है।
------
क्या कहते हैं पंडित
जिले के मशहूर पंडित डॉ. खेमराज शर्मा के अनुसार धनतेरस पर बर्तन आदि की खरीदारी शुभ होती है। व्यापार के लिए धनतेरस भी शुभ माना गया है। उनके अनुसार धनतेरस के लिए शाम तक मुहूर्त शुभ है। रात्रि को भद्र पड़ने पर अशुभ माना गया है। इसके लिए शाम से पहले ही बर्तन की खरीदारी करें। उन्होंने बताया कि दीपावली की पूजा के लिए मुहूर्त सुबह सात बजे से रात 8.15 बजे तक शुभ है।
विज्ञापन
------------
धनतेरस के मौके पर सजे हैं हर तरफ बाजार
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा बाजार में हर तरफ धनतेरस के मौके पर बाजार सज गए हैं। कहीं सर्राफा बाजार चमक रहा है, तो दूसरी ओर बर्तन की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में चहल-पहल भी खूब देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आ रहे हैं।
दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि धनतेरस पर लोग खरीदारी तो कर रहे हैं लेकिन जो खरीदारी पहले होती थी कोरोना के बाद में ऐसी खरीदारी करने से लोग परहेज कर रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मण में बाजार तो सज कर तैयार हैं, लेकिन जो खरीदार आ रहे हैं, उस स्तर की खरीदारी नहीं कर रहे हैं जिसकी दुकानदारों को उम्मीद थी। दुकानदारों को काफी मायूसी है। बुधवार सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी। दुकानदार बता रहे हैं कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो दिवाली फीकी ही जाएगी। दूसरी ओर खरीदारों को आकर्षित करने के लिए बाजारों में रंग-बिरंगे आइटम आई हैं। जो खरीदारों को लुभा रहे हैं। सर्दी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक और रेडीमेड की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है, जिससे दुकानदार काफी खुश हैं। संवाद