{"_id":"5f8b400d8ebc3eefbb0762f5","slug":"cultural-samba-news-jmu221020698","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर पूूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर पूूजा-अर्चना की
विज्ञापन
बड़याल काजी में हवन करते श्रद्धालु।
सांबा। कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया। जो आज तक बंद हैं। आनलॉक-5 के चलते धार्मिक स्थलों को खोले जाने के निर्देश तो दिए गए हैं, लेकिन सांबा जिला में आज भी धार्मिक स्थलों पर ताले लटक रहे हैं। आज प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं की अपील पर पुलिस ने मंदिर कमेटी को मंदिर को खोले जाने के बारे में कहा तो पुलिस ने अनुमति दी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के दर्शन कर श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। श्रद्धालुओं को मंदिर खोले जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही मंदिर पहुंच रहे थे। लोगों ने खेत्री बीज कर घरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में बनाए पूजा स्थलों में ही पूजा-अर्चना कर महामाई की आराधना की। कस्बे के चीची माता मंदिर में प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती थी। प्रथम नवरात्र पर इक्का- दुक्का ही श्रद्धालु दिखे।
------
भक्तों ने मां की शखाएं लगा पूजा की
आरएस पुरा। प्रथम शारदीय नवरात्र पर जहां लोगों ने मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की, वहीं घरों में मां की शाखाएं लगा पावन नवरात्र पर उपवास रखा। प्रथम नवरात्र पर भक्तजनों ने विधि अनुसार प्रथम आराध्य देवी मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। कई लोग अपने घरों में साफ-सफाई करने के बाद हवन कर अखंड जोत जलाई। जो नौ दिन तक जलती रहेगी। शीतला माता मंदिर में प्रथम नवरात्र के दिन पहुंचे भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान करने के साथ माथा टेका। इसी प्रकार गांव कृष्ण नगर के दुर्गा माता मंदिर में भक्तों ने मंदिर में पहुंच आरती में बैठकर विधि पूर्वक पूजा की। गांव टिडेकला में प्रात: भक्तों ने लोगों को खीर वितरण की। संवाद
-------
बड़याल काजिया में मां की ज्योति स्थापित
आरएस पुरा। बड़याल काजिया में जगराता कमेटी की तरफ से इस बार मां की ज्योति स्थापित की गई है। कमेटी की तरफ से हर साल सातवें और नौवें नवरात्र को जगराता आयोजित कराया जाता रहा है। कोरोना को देखते हुए इस बार जगराता का कार्यक्रम के स्थान पर पाठ का आयोजन किया गया है। कमेटी की तरफ से मां की ज्योति स्थापित करने के साथ ही मंदिर का भी शिलान्यास किया गया है। पाठ सुबह और शाम को हो रहा है। कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस ने मां के भक्तों से अनुरोध किया है कि वह पाठ में परिवार के साथ शामिल हों और धर्म लाभ के भागीदार बनें। कार्यक्रम आयोजन में कबीर, पूरनचंद, पवन, बिल्ला, मंटू आदि का भी योगदान सराहनीय है। संवाद
विज्ञापन
-------
भक्तों ने क्यारी लगाकर घरों में की पूजा
विजयपुर। कोरोना के चलते मां के भक्तों ने क्यारी लगाकर प्रथम नवरात्र की पूजा अर्चना सुबह अपने घरों में की। इस दौरान भक्तों और गणमान्य लोगों ने घरों में भी सामाजिक दूरी बनाए रखी और मंत्रोच्चारण के साथ ही प्रथम नवरात्र पर माता की पूजा अर्चना की। लोगों ने टेलीफोन पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के भक्तों ने घरों के मंदिरों को सजाया गया। कोरोना के कारण प्राचीन मंदिरों में भक्तों की भीड़ कम देखी गई। भक्तों ने बताया कि नवरात्र पर माता की पूजा अर्चना करने से शैलपुत्री प्रसन्न होती है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसी को देखते हुए अपने घरों में प्रथम नवरात्र पर पूजा अर्चना की और सुखशांति की कामना की। संवाद
------
श्रद्धालुओं ने घर परिवार की सुख शांति मांगी
अखनूर। पहले नवरात्र पर लॉकडाउन के बाद मंदिरों में शनिवार को पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में परिवार की सुख शांति के लिए कंजकों का पूजन किया। कस्बे में लोगों द्वारा खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कस्बे के राजा बाजार, मेन चौक, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने की लोगों की आवाजाही रही। ग्राहक रोहित शर्मा ने बताया लॉकडाउन के बाद कस्बे में नवरात्र में पहली बार लोगों की आवाजाही अधिक हो रही है। बाजारों में चहल पहल लॉकडाउन से पहले की तरह से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र और शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसी के चलते लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार रमेश चंद्र ने बताया नवरात्र और शादियां शुरू होने पर बाजारों में लोगों की भीड एकत्रित हो रही है। संवाद