{"_id":"5f30358b8ebc3e3cec6c330b","slug":"cultural-samba-news-jmu2161978106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बनाने के लिए दिए गए धन के दुरुपयोग पर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बनाने के लिए दिए गए धन के दुरुपयोग पर जताया एतराज
सांबा समाजिक संस्था मुस्कान की प्रधान पत्रकार बार्ता करते हुए
- फोटो : SAMBA
Link Copied
सांबा। सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रवीन संगराल ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने नेड गांव के निवासी दिव्यांग शमशेर चंद को मकान बना कर देने के बारे में वादा किया था। उनके खाते में धन भी आना शुरू हो गया है। जबकि उनकी पत्नी की ओर से धन निकाल कर अन्य काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने केवल मकान बना कर देना है। इसके लिए दान देने वालों की ओर से भी उनके खाते में धन जमा कराया जा रहा है। उन्होंने दान दाताओं से अपील की है कि नकद राशि ना देकर मकान बनाने की सामग्री ही दी जाए।
विज्ञापन
सनद रहे कि नड के गांव नेड में दिव्यांग शमशेर सिंह का कच्चा मकान गिरने की कगार पर है। सामाजिक संस्था के सदस्यों ने उनके घर जाकर हालत देखी तो उन्होंने मकान बनाकर देने का वादा किया। अब वह धन को व्यर्थ खर्च कर रहे हैं जिस पर संस्था के सदस्यों ने एतराज जताया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मुस्कान अध्यक्ष ने गांव नेड (दोहडा पंचायत) का दौरा किया व दिव्यांग शमशेर चंद पुत्र शंगारू राम के लिए घर बनाने के लिए भूमि देने का आह्वान किया था। उनके संग पंच, सरपंच व वीडीसी चेयरमैन भी थे, जिन्होंने अतिशीघ्र भूमि चिह्नित करने का आश्वासन दिया। मुस्कान संस्था के आह्वान पर शमशेर के खाते में लोग पैसा भेज रहे हैं व उसके परिवार को कहा कि पैसा मकान बनाने के लिए है। इसको अतिरिक्त कार्य के लिए नहीं निकाला जाए। लेकिन उसकी पत्नि ने 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस लिए अब सहयोग करने वालों से आग्रह है कि नकद रकम के स्थान पर मकान बनाने का सामान दिया जाए। जैसे सीमेंट, रेत, बजरी, ईंट आदि ताकि शमशेर चंद के परिवार का मकान बन सके और उसके परिजन अकारण पैसा न उड़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।