सांबा। जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आतंकवादियों के हाथों मारे गए दंपति को श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है की 11 मई 2008 को पाकिस्तान के तीन आतंकवादी भारतीय सीमा में घुस आए और सैन्य ठिकाने पर हमला करने के लिए समाजसेवी होशियार सिंह के घर में घुस गए। आतंकी घर में रहना चाहते थे, लेकिन होशियार सिंह ने पुलिस को फोन कर दिया। इस पर तीनों आतंकियों ने होशियार सिंह व उनकी पत्नी शशी बाला पर गोलियां चला दीं। उस समय दंपति की बेटी अपनी सास के साथ दूसरे कमरे में थी। वह भी घायल हो गई। घायल मां शशी बाला ने बेटे लोक सेवक को एक कमरे में बंद कर दिया और इस आतंकी हमले में दंपति की मौत हो गई। सोमवार को उनकी फोटो पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर दंपति के बेटे लोकसेवक, वीर सिंह, चग्गर सिंह, शाम लाल, सुनील गुप्ता, राहुल, मदन, विकास, सुमित, संदीप, सुरेखा सबंयाल, शारदा सबंयाल, कविता, कोमी सिंह आदि मौजूद रहे।