फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

वृद्ध के घर केक काट कर मनाया मातृ दिवस

विज्ञापन
cultural
सांबा। मातृ दिवस के मौके पर रविवार को कस्बे चोहाटा में एक असहाय वृद्ध महिला प्रमिला गुप्ता के घर थाना प्रभारी सूरज पठानिया पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धा के साथ केक काटा और मातृ दिवस मनाया। महिला जो अकेली ही रह रही है।
विज्ञापन

सनद रहे कि उक्त महिला का बेटा कस्बे के लिंक बाजार में किराना की दुकान करता था। करीब तीन साल पहले एक हादसे में उसकी मौत हो गई। हालांकि महिला की बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और लॉकडाउन से वह मां के पास नहीं आ सकती और वह अब अकेली रह रही है। इसको देखते हुए थाना प्रभारी महिला के घर केक लेकर पहुंचे और मातृ दिवस मनाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर किसी चीज की जरूरत हो तो उनको बताएं और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर में ही रहें। पुलिस अधिकारी की दरियादिली देख महिला की आंखों से आंसू टपक पडे़। इस मौके पर उनके साथ सरपंच सुनील चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------
मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फूल भी दिए
विजयपुर। मातृ दिवस लोगों ने घरों में ही मनाया। बच्चे सुदर्शन सलाथिया, पंकज सलाथिया, गुरदीप कुमार गोरी, रमेश गुप्ता, गुलाब सिंह, अवनीश चौधरी, अमित दुबे आदि ने बताया कि मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फूल भी दिए। उन्होंने बताया कि संसार में सब कुछ मिल सकता है लेकिन मां का प्यार मां से ही मिलता है। क्योंकि मां बच्चे का दर्द पहचान सकती है। इसलिए हम लोगों ने हर साल की तरह इस बार भी माता के पांव छुए और फूल देकर गले लगाया। क्षेत्र में मातृ दिवस पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed