फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाल दिवस पर प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित

विज्ञापन
cultural
मदर इंडिया सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दे?
आरएस पुरा/मीरां साहिब। बाल दिवस पर कई शिक्षा संस्थानों में सोमवार को कार्यक्त्रस्म आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया गया। विभिन्न स्कूलों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया गया। स्कूलों में बाल मेला सहित रंगारंग कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मदर इंडिया सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्कूल के चेयरमैन चौ. मोहन सिंह व प्रधानाचार्य सानिया टोहरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करने के साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। खेलकूद व पढ़ाई में बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। महाराजा सूरज मल हाई स्कूल रंगपुर मौलानियां में भी बाल दिवस पर कार्यक्त्रस्म आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य गीता चौधरी सहित कई बच्चों ने विचार रखते हुए चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। गांव कोटली गल्ला बाना स्थित न्यू ब्रिलियंट हाई स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत कर समां बांधा। बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। डोगरा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया। प्रधानाचार्य किशोर कुमार सहित बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कीं।
विज्ञापन

वहीं मीरां साहिब में भी कई स्कूलों में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवनगर के नेशनल पब्लिक हाई स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मीरां साहिब के सरकारी हाई स्कूल बन सुल्तान में भी कार्यक्रम का आयोजन कर बाल दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। गांव टिंडे कला के गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल में समाज सेवक दर्शन वनमोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेहरू जी के जीवन के बारे में बच्चों ने विचार रखें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद
सांबा। जिले भर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए व उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लार्ड कृष्णा हाई स्कूल, रख अंब टाली स्थित पलाक्षी प्री स्कूल के बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए व खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना भट्टी ने बताया कि नन्हें बच्चों को बाल दिवस के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने खेलों में भी भाग लिया। जिले के राजपुरा के सरकारी हासस में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में होकर भाषण दिया। बाद में उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए। संवाद
बाल दिवस पर बच्चों ने जमाया रंग
बिश्नाह। बाल दिवस सोमवार को शिक्षा संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रंग जमाया। आरकेएस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधकों की तरफ से कार्यक्रम रखा गया। इसमें छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम पेश करते हुए समां बांधा।
स्कूल के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे, जिन्होंने आपस में प्रतियोगिता रखी। इस मौके पर बाल दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। उसके विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक जेपी शर्मा व प्रधानाचार्य नीलम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे। जिन्होंने विजेता उप विजेता बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने कहा कि बाल दिवस को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। इसे छात्राओं बेहतर तरीके से मनाया। स्कूल में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 14 नवंबर को उल्लास के साथ मनाया जाता है। संवाद
बच्चे माता-पिता का को दें सम्मान
ज्यौड़ियां। जागृति शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल पलांवाला में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन सुखदेव सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बच्चों की तरफ से रगांरग कार्यक्रम किए गए। स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुखदेव सिंह ने बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कहा कि सभी माता-पिता को सम्मान दें। उनकी आज्ञा का पालन करें, और नशे आदि से दूर रहकर खेलों और पढ़ाई की तरफ मन लगाएं। संवाद
बच्चे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनें
सांबा। जिले के पैंठी में शांति निकेतन हाई स्कूल में सोमवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएम रविंद्र कुमार सिंह मेजर 48 वीं वाहिनी बीएसएफ पैंठी ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, समूह गीत, कविता और भाषण शामिल रहे। सवारी, लकी ड्रा, तंबोला और खेल आयोजन की उल्लेखनीय विशेषताएं रहीं। लकी ड्रा के पुरस्कारों ने कार्यक्रम की मस्ती और उल्लास को और बढ़ा दिया। स्कूल के अध्यक्ष राजेश कुमार ने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने बचपन का पूरा आनंद लें और भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनें।
राष्ट्रीय बाल दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के विजयपुर के सरकारी हासस में सोनिया गुप्ता, अध्यक्ष डीएलएसए सांबा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांबा) के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को छात्रों के जीवन में इंटरनेट की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का निर्णय ज्यूरी सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें रेखा कपूर निश्चल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेह सिंह शामिल थे। पैनल एडवोकेट हितेश शर्मा रहे।
मेरिट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता सुनैना वर्मा, उदय भास्कर और अनुराधा शर्मा को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। रेखा कपूर निश्चल ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और स्कूल में प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता की देखरेख में किया गया। डीएलएसए ने बाल कल्याण समिति सांबा के सदस्यों के सहयोग से राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 17 मील की झुग्गी क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सांबा, पैनल एडवोकेट वर्षा अंतल और बाल कल्याण समिति सांबा के सदस्य नमिषा राजपूत एवं विधि दुबे आदि उपस्थित रहीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है
बाड़ी ब्राह्मणा। बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक शिक्षा केंद्र कार्थोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क चीफ एजुकेशन ऑफिसर जसवंत सिंह, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी लूपिन कंपनी के अधिकारी और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों में भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद की गतिविधि, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया। सरपंच ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। संवाद

कांग्र्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर डाला प्रकाश
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता की देखरेख में सोमवार को विजयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। बबल गुप्ता ने कहा कि नेहरू जी ने देश की आजादी के लिए जेल में यातना सही। आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी के योगदान को देश याद कर रहा है। पंडित नेहरू को एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक देशभक्त कहा। माडु राम, उत्तमचंद, राजकुमार, पुरुषोत्तम कुमार, स्वर्ण कुमार, मुल्क राज, व्यास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed