{"_id":"63583c2133be2b31526bdb32","slug":"cultural-rspura-news-jmu270915874","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक चला उपहार लेने और देने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक चला उपहार लेने और देने का सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब/ अरनिया। दिवाली पर सोमवार को मिठाई और पटाखों की खूब बिक्री हुई। पटाखा बाजार में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल हो गई। इस दौरान शहर की सभी विख्यात मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। दिवाली को लेकर देर रात तक जहां आतिशबाजी होती रही, वहीं लोगाें का एक दूसरे को उपहार देने और लेने का सिलसिला भी चलता रहा। शाम तक मिठाई की दुकानों पर चहल पहल रही। इस दौरान गिफ्ट करने के लिए लोगों ने ड्राई फ्रूट, चॉकलेट आदि भी खरीदे। बाजारों में सराफा, ऑटो मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक उत्पाद के शोरूम में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही।
मिठाइयों की दुकानों पर मेव, मोतीचूर के लड्डू आदि की अच्छी बिक्री हुई। पा दी हट्टी की चारों ही दुकानों में काफी संख्या में लोग मिठाई की खरीदारी में जुटे। मीरां साहिब में चौधरी स्वीट्स के सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार अच्छा बाजार रहा। मिठाई के अलावा लोगों ने ड्राई फ्रूट के भी गिफ्ट पैक खरीदे। इसी तरह खजूरिया फूडमाल के मालिक ओपी खजूरिया ने बताया कि मिठाई की दुकानों पर काजू कतरी, मेवा बाइट, काजू रोल, मिल्क केक आदि मिठाइयां खूब बिकीं। ग्रामीण क्षेत्र में जलेबी व पकोड़ों के स्टालों पर भी लोग खरीदारी करते नजर आए। चॉकलेट भी लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट करने के लिए खरीदे। वहीं कस्बे के बाजारों में मूर्तियां, पटाखे, स्टील के बर्तन, रेडीमेड कपड़े, किराना आदि की दुकान पर दिन भर भीड़ लगी रही ।
-------
मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर मनाई दिवाली
आरएस पुरा/ मीरां साहिब/ अरनिया। दिवाली पर देर शाम को जहां भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की, वहीं घरों में भी पूजा कर महालक्ष्मी को प्रसन्न किया। माना जाता है कि जहां प्रकाश होता है, वहां मां लक्ष्मी अपने अंश रूप में निवास करने लगती है। पंडित गिरीश चंद्र के अनुसार पूजा स्थल पर देवी लक्ष्मी और गणपति जी की मूर्ति का पंचोपचार से पूजन करना चाहिए। उन्हें अष्टगंध, पुष्प, खील, बताशे, मिठाई, फल अर्पित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी वहीं पर वास करती हैं जहां परिवारों में प्यार बना हो। पूजा के उपरांत लोग घरों की छतों पर बम पटाखे फोड़ते नजर आए। देर रात तक दूर-दूर तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। संवाद
विज्ञापन
बिश्नाह में रात 10 बजे खाली हो गए एटीएम
बिश्नाह। क्षेत्र में दिवाली धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई गई। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना नहीं घटी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कस्बे में लगे 10 के करीब एटीएम 11:00 बजे के बाद ही खाली हो गए, जिसके बाद फिर से भरे गए। एटीएम पर पैसे निकालने वालों की लंबी कतारें देखी गई। हलवाई की दुकान, सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक और पटाखा की दुकानों पर भारी भीड़ रही। देर शाम 7:00 बजे के बाद ही आसमान पर आतिशबाजी के नजारे देर रात तक चलते रहे। संवाद
देर रात तक होती रही आतिशबाजी
धूमधाम से मनाया गया दिवाली का त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ दिवाली मनाई गई। सोमवार की देर रात तक आतिशबाजी होती रही। लोग दीयों में बार-बार तेल डालते रहे ताकि दीये रोशनी बिखेरते रहें। लोगों ने बड़े पैमाने पर आरती का सामान, पूजा सामग्री, मिठाई और पटाखे खरीदते रहे।
बाड़ी ब्राह्मणा बाजार में पटाखों की अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानें सजी थीं। शुभ मुहूर्त के अनुसार लोगों ने लक्ष्मी माता की पूजा की। उसके उपरांत छतों पर चढ़कर आतिशबाजी की। दिवाली के त्योहार पर रात के समय बड़ा ही मनोरम दृश्य देखने को मिला। हर तरफ आतिशबाजी, बम, पटाखों की आवाज से पूरा शहर गूंज रहा था। दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दिन भर पुलिस ने निरंतर चेकिंग जारी रखी। यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति देखते हुए गलत जगह पार्किंग नहीं होने दी। गाड़ियों को शहर से बाहर पार्क करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन भीड़ इतनी जमा हो चुकी कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी जाम की स्थिति बनी हुई थी।
लोगों ने अपने कुलदेवता के दरबार में हाजिरी लगाकर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त लिया। दिन ढलने के साथ ही लोग पूजा के लिए तैयार हो गए और घर में मोमबत्तियां और दीपक जलाकर पूरे आंगन को रोशन कर दिया। लोगों द्वारा एक दूसरे के घर मिठाइयों का आदान-प्रदान चलता रहा।
शाम होते होते विजयपुर प्रकाश में नहा उठा
विजयपुर। क्षेत्र में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को हनुमान जी की पूजा करने और प्रसाद के रूप में चूरमा का प्रसाद व पकवान खाने के बाद लोग परिचितों को बधाई देने के लिए घर से निकल पड़े। लोगों ने मिठाई व उपहार देकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शाम होते होते विजयपुर प्रकाश में नहा उठा।
लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को फूलों, दीपों व झालरों से सजाया। शाम को पारंपरिक ढंग से लक्ष्मी गणेश का पूजन किया। लोगों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी की। हालांकि इस त्योहार पर भी महंगाई का असर देखने को मिला। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। लोगों ने बताया कि इस बार महंगाई ने सीमित खर्च करने पर मजबूर कर दिया। लोग बाजार में तो जरूर निकले, लेकिन खरीदारी काफी कम की। उनकी उम्मीद से दुकानदारी काफी कम हुई। सजावट व पटाखों आदि पर लोगों ने सीमित खर्च किया। संवाद
वीडीसी चेयरमैन ने बीएसएफ के जवानों संग मनाई दिवाली
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी पर पहुंच कर जवानों संग दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। निशा कुमारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवान परिवार से दूर सरहद पर दिन रात देश की सेवा करते हैं। हमारा भी दायित्व बनता है कि दीपों का त्योहार दिवाली हम उनके साथ मनाएं। इस मौके पर सरपंच ओम प्रकाश, पंच बोध राज, गणेश कुमार, कुलवीर सिंह और सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। संवाद
दिवाली पर कस्बे में बनी रही रौनक
प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पवित्र त्योहार दिवाली पर कस्बे के बाजारों में रौनक बनी रही। लोगों ने पटाखों की खूब खरीदारी की। कस्बे के कैली मंडी मैदान व आराजी मोहल्ले के स्टेडियम में पटाखों के स्टाल लगाए गए। जिला प्रशासन की ओर से दो स्थानों को स्टाल लगाने के लिए चिह्नित किया गया। दोनों स्थानों पर एंबुलेंस व फायर टेंडर खडे़ किए गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कहीं से किसी प्रकार की आगजनी की सूचना नहीं है। एसीआर मनु हंस व तहसीलदार रामपाल शर्मा ने बाजारों में पटाखे की दुकानों पर पटाखों की बिक्री करने पर रोक लगाई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को पार्क करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में दिवाली धूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। बाजारों में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने घरों में दीप और लाइट प्रज्वलित करके घरों को सजाया। रात को घरों में लोगों ने पूजा अर्चना करके आतिशबाजी की। मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया। जहां पूजा अर्चना करके भंडारा लगाया गया। पूली वाले राम मंदिर, जिया पोता मंदिर और कामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सत्संग किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। वहीं चौकी चोहरा, सौहल सहित अन्य क्षेत्रों में भी दिवाली धूमधाम से साथ मनाई गई। संवाद