फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उपजिले में हर्षडल्लास के साथ मंदिरो में पंचमी मनाई गई

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उप जिले में मंगलवार को कई मंदिरों में नाग पंचमी मनाई गई। कई लोगों ने घरों में घरों और मंदिरों में भगवान भोलेनाथ और उनके प्रिय सर्प नाग देवता की पूजा की। शिव मंदिरों में भक्त पहुंचे, जहां नाग देवता के दर्शन किए और दूध पिलाकर मन्नत मांगी गई।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम में गांव टिंडेकलां में हुआ। यहां लोगों ने नाग बार्मी में दूध डालकर सांपों का पूजन किया। इस दौरान नाग देवता से मन्नत मांगी व नाग देवता का पूजन किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सांपों को श्रद्धाभाव से दूध पिलाकर परिवार की मंगल कामना की। रामेश्वरधाम के स्वामी प्रकाशनंद ने बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों में नाग को देवता माना गया है। शेषनाग के फन पर यह पृथ्वी टिकी है। भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर सोते हैं। भोलेनाथ के गले में सर्पों का हार है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर नाग की सहायता से ही वासुदेव ने यमुना नदी पार की थी। वहीं समुद्रमंथन के समय देवताओं की मदद भी वासुकी नाग ने ही की थी। नागपंचमी के दिन नाग देवता का आभार व्यक्त करने के लिए यह त्योहार मनाया जाता। नाग पंचमी पर की जाने वाली पूजा से राहु केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव हमेशा अपनी गर्दन पर वासुकि नाग को धारण किए रहते हैं। नाग की पूजा करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है।
विज्ञापन

-------
नागपंचमी की पूजा से दूर होते हैं कष्ट
सावन माह में हर दिन भगवान भोले की विशेष पूजा अर्चना करने का महत्व रहता है। भगवान शिव, देव के सोने के बाद से ही सृष्टि की कमान संभाल कर संचालन करते है। नागपंचमी के दिन विशेष रूप से पूजा करने से सुख समृद्धि मिलती है। साथ ही आपके दुख दर्द भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाग पंचमी पर की पूजा अर्चना
विजयपुर। नाग पंचमी पर लोगों ने मंगलवार सुबह नाग देवता मंदिर में पूजा अर्चना की, और नाग देवता को दूध लस्सी पिलाई। इस मौके पर कई स्थानों पर भंडारा लगाया गया। लोगों ने बताया कि नाग पंचमी पर हम लोगों ने सुबह नाग देवता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की, उसके बाद कस्बे के वार्ड नंबर-चार में भंडारा लगाया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed