{"_id":"62c481ef1ac9c5761825ffe9","slug":"cultural-rspura-news-jmu2633612156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नायक देवराज शर्मा को साद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद नायक देवराज शर्मा को साद किया
विज्ञापन
शहीद नायक देवराज शर्मा की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर नमन करते लोग
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कारगिल युद्ध के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले गांव बाजा चक निवासी नायक देवराज शर्मा को उनके 24 वें शहीदी दिवस पर मंगलवार को याद किया गया। आरएस पुरा-दबलेड़ मार्ग पर स्थित उनके स्मारक पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब, सरपंच अक्षय कुमार के अलावा शहीद के परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के जवानों की ओर से सलामी दी गई। शहीद नायक देवराज 18 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में नायक थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने दुश्मन को कड़ी टक्कर देते हुए बलिदान दिया। शहीद नायक देवराज को श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि देश का हर नागरिक हमेशा इन शहीदों का कर्जदार रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर प्राणों को न्यौछावर किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान व चीन की तरफ से हमेशा ही भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है, इनको सेना ने नाकाम किया है।
इस मौके पर सरपंच अक्षय कुमार ने कहा कि सेना दुनिया में सबसे बेहतरीन सेना में से एक है। नायक शहीद देवराज जैसे जवानों के योगदान के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है। इस मौके पर शहीद की धर्मपत्नी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।