{"_id":"622b9944a3268055717aef6f","slug":"cultural-rspura-news-jmu255554935","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान उत्सव पर डोगरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान उत्सव पर डोगरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
वाग- ए भौर पार्क में उद्यान उत्सव के कार्यक्रम के दौरान डोगरी गीत पेश करते जूही सिंह व सूरज सिंह
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। उपजिले के प्रवेश द्वार इंदिरा नगर से सटे भौर कैंप में बिलोल के किनारे पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित बाग-ए-भौर पार्क में उद्यान उत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन डिवकॉम राद्यव लंगर ने शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर किया। डिवकाम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का मकसद प्रदेश में पहुंचने वाले पर्यटकों यहां की संस्कृति से रूबरू कराना है। ताकि राज्य में आनेवाले पर्यटक आकर्षित हो सकें। इससे राज्य के युवाओं को अधिक रोजगार के साधन सृजित होंगे।
इस दौरान डिवकाम ने विभागों की तरफ से लगाए स्टालों का निरीक्षण करने के साथ जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जूही सिंह व सूरज सिंह की ओर से डोगरी गीत प्रस्तुत करने पर पंडाल में बैठे लोगों ने खूब सराहा विशेषकर खंड मीठे लोग डोगरे व मीठरी है डोगरी दी बोली सुन पंडाल में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। चट्ठा के हरमन डांस इंस्टीट्यूूट के युवा पंजाबी गीतों पर थिरके। बाग-ए-भौर पार्क में रंग बिरंगी लाइट लगी होने पर यहां पहुंचे लोगों ने आनंद लिया। हालांकि इसका आयोजन शुक्रवार 11 बजे तय किया गया था, लेकिन शाम सात बजे इसका उद्घाटन किया गया।
शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को पंजाब के जानेमाने अभिनेता व गायक युवराज हंस पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय, आयुक्त सचिव एम. राजू, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक नरेश कुमार डीगरा, फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक राजेंद्र सिंह, शिना साहनी, एसडीपीओ सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।