फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

रिट्रीट सेरेमनी,समारोह को देखने पहुंचे लोग हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट पर शनिवार से रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है। कोरोना के चलते दो माह से आयोजन बंद कर दिया गया था। शनिवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। 36 वाहिनी के कमांडेंट अजय सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में शनिवार को पहुंचे लोगों ने रिट्रीट सेरेमनी को देखी और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के जोश पर खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

कोरोना नियामों का पालन करते हुए मुख्य प्रवेश में लोगों को सुरक्षा बल के जवानों की ओर से सैनिटाइज किया गया। उसके बाद बैठने के लिए लगाई कुसी भी उचित दूरी के साथ रखी गई। सेरेमनी देखने पहुंचे लोगों में काफी उत्साह रहा। सुरक्षा बल जवानों की ओर से परेड के दौरान देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति की गई जिस पर युवाओं ने भारत माता के जयघोष लगाने के साथ नृत्य भी किया। जवानों की ओर से दिन ढलते ही तिरंगे को उतारने पहुंचे पर्यटकों ने तालियां बजा अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बल के जवान शक्ति-प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने भी रिट्रीट सेरेमनी के शुरू होने का स्वागत किया। उतर प्रदेश से आए अमन कुमार ने बताया कि वो यहां रिश्तेदारों के यहां आए हैं। उन्होंने इस सेरेमनी के बारे में सुना था। समाचार पत्रों से पता चला कि आज से सेेरेमनी आरंभ हो रही और परिवार के साथ यहां पहुंचे। रिट्रीट सेरेमनी आरंभ होने से स्थानीय दुकानदार भी काफी खुश नजर आए। रिट्रीट सेरेमनी के मौके पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को भी ऑक्ट्राय पोस्ट के पास सजा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचेतगढ़ पंचायत के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल ने बताया कि सेरेमनी के शुरू होने से बाहरी ही नहीं स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सेरेमनी शुरू होने से स्थानीय काफी दुकानदारों का कारोबार भी चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सराहनीय कदम उठाया गया है, लेकिन कोरोना के चलते लगभग दो माह से बंद था। रिट्रीट सेरेमनी देखने दिल्ली से पहुंचे आशीष ने बताया कि वह परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यहां आए थे। शाम को ट्रेन होने पर पता चला कि आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी आरंभ हो रही तो देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने पर पाकिस्तान क्षेत्र के साथ इनायत पोस्ट भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed