{"_id":"61f429b216e38f1ab2730c2d","slug":"cultural-rspura-news-jmu2527324191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय यूथ कन्वेंशन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय यूथ कन्वेंशन का आयोजन
विज्ञापन
गांव चौहाला में आयोजित जिला स्तरीय यूथ कन्वेंशन में शामिल युवाओं को परूस्कृत करते हुए एसडीएम सह?
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। नेहरू युवा केंद्र युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से कर्ण ईश्व वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शुक्रवार को गांव चौहला में जिला स्तरीय यूथ कंवेंशन का आयोजन किया गया। कर्ण ईश्व वेलफेयर सोसायटी प्रधान तेजेंद्र कौर की देखरेख में आयोजित इस कंवेंशन में जिले के विभिन्न यूथ क्लब के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
युवाओं ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कंवेंशन के दौरान एसडीएम राम लाल शर्मा व डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कृषि, डेयरी, मछली पालन सहित विभिन्न सरकारी विभाग अधिकारियों की ओर से युवाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। एसडीएम ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और तकनीकी शिक्षा पर जोर देना चाहिए। क्योंकि जम्मू व कश्मीर का युवा शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ता नजर आ रहा है। यह समय की मांग है कि जम्मू-कश्मीर का युवा नशे से बचकर अपनी सेहत और शिक्षा की तरफ ध्यान दे।
डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी है, जिसके माध्यम से युवाओं को जागरूक बनाया जा सकता है। उन्होंने नशों के बारे रोशनी डाली और युवाओं को नशों से बचने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वो सही रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर बनें। सोसायटी प्रधान तेजेंद्र कौर ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से इस कंवेंशन का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्लबों के विभिन्न युवाओं को पुरस्कृत किया गया।