{"_id":"61e1d2d15284a9091e733a54","slug":"cultural-rspura-news-jmu251910093","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया कैथ बिरादरी कैथ वार्षिक मेल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया कैथ बिरादरी कैथ वार्षिक मेल का आयोजन
विज्ञापन
गांव लंगोटिया स्थित दाता शहीद शंकरी देव जी के स्थान पर नमण करते लोग
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। आल इंडिया कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल शुक्रवार को गांव लंगोटिया स्थित दाता शहीद शंकरी देव के पवित्र स्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बिरादरी के लोग शामिल हुए और देवस्थान पर माथा टेका तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुक्रवार सुबह देवस्थान पर हवन यज्ञ हुआ। उसके बाद भजन से दाता जी का गुणगान किया गया। उसके बाद भंडारा भी आयोजित किया, जिसमें पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बिरादरी के प्रधान पूर्व कैप्टन गिरधारी लाल, बचन लाल तथा बाबा राम कैथ ने बताया कि हर साल बिरादरी की मेल मकर संक्रांति पर शहीद दाता शंकरी देव के पवित्र स्थल पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जाती है। इसमें बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और माथा टेक कर आशीर्वाद लेते हैं।
उन्होंने कहा कि देवस्थान पर जो भी श्रद्धालु माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करता है उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। इस दौरान अधिकतर परिवार जिनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुई थी, वह ढोल लेकर भी पहुंचे तथा जिन लोगों की शादियां हुई थीं उन्होंने भी दाता के स्थान पर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन
लोगो-हमारा समाज
जट गिल बिरादरी की वार्षिक मेल कल
आरएस पुरा। कुलदेव स्थान गांव सीरबला में कुलदेवता जट गिल बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार 16 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। कमेटी की ओर से बिरादरी के सभी लोगों को परिवार सहित पहुंचने का अनुरोध किया गया है। वार्षिक कुलदेवता के स्थान पर बिरादरी के लोग पहुंच आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 निमयों का पालन करने के साथ मास्क लगाकर पहुंचे। संवाद