फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया

विज्ञापन
cultural
गांव कुलकलां में गुरूपर्व पर को सिरोपा भेंट करके सम्मानित करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सिख पंथ के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के मौके पर बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा कुलकला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में संगत शामिल हुई। गुरुद्वारा में हुए शबद कीर्तन में रागी जत्था द्वारा बानी के माध्यम से गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान संगत को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चियों ने कविताओं एवं शब्दों से गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत तथा बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह भी माथा टेकने पहुंचे और संगत को लख-लख बधाई दी। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव तथा सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा आए लोगों को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने सभी देशवासियों को पंचायत की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपना पूरा परिवार जुल्म के खिलाफ जारी लड़ाई पर न्यौछावर कर दिया। उनके द्वारा दिए गए योगदान के कारण ही आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। गुरु तथा उनके परिवार ने जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें भी गुरु जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हमेशा बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार अवतार सिंह, प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह सरदार हरदीप सिंह, हरजीत सिंह चेयरमैन दर्शन सिंह केवल कृष्ण सैनी, सरदार हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
अखंड पाठ के साथ नगर कीर्तन निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को क्षेत्र में बारिश के बावजूद नगर कीर्तन निकाला गया। हनुमान चौक से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से अखंड पाठ की शुरुआत के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में संगतों ने भाग लिया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब को एक विशेष वाहन में रखा गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महेंद्र सिंह की अगुवाई में निकाले गये नगर कीर्तन में पंज प्यारे शामिल रहे। विशेष रूप से एसएसपी मोहन लाल भगत सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। हजारों की संख्या में संगत ने कीर्तन में भाग लिया, ढोल-नगाड़ों के साथ शुरुआत की और गुरु का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा और महिला नंगे पैर मार्ग साफ कर रहे थे। एक विशेष वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी निकाली गई। नगर कीर्तन में रागी और ढाडी समूहों ने भी गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संगत को गुरुवाणी से जोड़ा। नगर कीर्तन का चौराहों और मार्गों में विभिन्न संगठनों, संगत, समाजजनों द्वारा स्टाल लगाकर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाबा सुंदर सिंह में आकर खत्म हो गया। यहां संगत ने प्रसाद चखा।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रकाश सिंह, महासचिव महेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, प्रेम सिंह, सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, दलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed